महिला से 84 हजार की ठगी, एफआईआर

Mar 03, 2026 05:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक महिला से पंतजलि ऑर्डर के नाम पर 84,454 रुपए की ठगी की। पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी ने फोन पर संपर्क कर महिला को धोखा दिया और यूपीआई के जरिए पैसे ट्रांसफर करवा लिए।

महिला से 84 हजार की ठगी, एफआईआर

लखनऊ, संवाददाता। आशियाना थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने पंतजलि ऑर्डर के नाम पर एक महिला से 84,454 रुपए की ठगी कर ली। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना आशियाना और साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आशियाना के रुचि खंड-द्वितीय शारदा नगर निवासी संचिता मौर्य ने बताया कि बीती 28 फरवरी 2026 की सुबह 10:54 बजे उनके पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को पंतजलि ऑर्डर से जुड़ा बताते हुए एक दिन पहले किए गए ऑर्डर की जानकारी देकर उनका भरोसा जीत लिया। इसके बाद वॉट्सएप के जरिये ट्रांजैक्शन संबंधी विवरण भेजा गया।

आरोपी ने खुद को एमडी रईस बताते हुए यूपीआई के जरिए से रकम ट्रांसफर करवाई। पांच अलग-अलग ट्रांजैक्शन में 84,454 रुपए ट्रांसफर कर लिए गए। पीड़िता को ठगी की जानकारी होने पर पुलिस से शिकायत की। आशियाना इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।