साइबर ठग ने बैंक खाते से चार बार में निकाले 11.05 लाख रुपये
Lucknow News - लखनऊ,संवाददात। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से चार बार में 11.05

लखनऊ,संवाददात। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से चार बार में 11.05 लाख रुपये उड़ा लिए। कोर्ट के आदेश पर जानकीपुरम पुलिस ने बैंक मैनेजर व स्टॉफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।महानगर के विवेकानंदपुरी स्थित हाईराइज हाइट्स अपार्टमेंट निवासी कुमार विक्रम ने बताया कि उनका आईसीआईसीआई जानकीपुरम शाखा में खाता है। 20 जून 2024 को दोपहर 2:18 बजे उनके मोबाइल पर 6 लाख रुपये ट्रांसफर का मैसेज आया। यह ट्रांजेक्शन उन्होंने नहीं किया था। कस्टमर केयर से संपर्क करने पर पता चला कि 19 जून को भी 3.50 लाख, 1.50 लाख और 5 हजार रुपये निकाले जा चुके थे।
पीड़ित का कहना है कि धोखाधड़ी कर खाते से चार बार में 11.05 लाख रुपये निकाले गए थे। पीड़ित विक्रम का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद बैंक ने तुरंत कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में खाते की सेवाएं बंद कराई गईं। उनका कहना है कि बिना ओटीपी या अलर्ट के इतनी बड़ी रकम निकलना बैंकिंग सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है। पीड़ित का कहना है कि बैंक ने जांच के नाम पर खाते में 16.05 लाख रुपये की क्रेडिट लिमिट डाली, जिससे भरोसा बना। लेकिन, 17 सितंबर 2024 को बिना सूचना यह राशि वापस ले ली गई। शिकायत पर 18 दिसंबर 2024 को बैंक से मेल आया, जिसमें आधारहीन आरोप लगाने की बात कही गई। मेल में ट्रांजेक्शन को ग्राहक की गलती बताया, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं दिया। जानकीपुरम पुलिस ने बैंक मैनेजर, अज्ञात कर्मचारी व अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


