
माध्यमिक विद्यालयों में बताए जाएंगे साइबर सुरक्षा के उपाय
Lucknow News - लखनऊे प्रमुख संवाददाता। प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों में साइबर सुरक्षा के पाठ पढ़ाए जाएंगे। इस
लखनऊे प्रमुख संवाददाता प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों में साइबर सुरक्षा के पाठ पढ़ाए जाएंगे। इस संबंध में सोमवार को राज्य सरकार ने एक सर्कुलर जारी किया है। अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा, पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से प्रदेश के सभी जिला के जिला विद्यालय निरीक्षकों के नाम जारी इस सर्कुलर में कहा गया है कि वर्तमान समय में विभिन्न सोशल प्लेटफार्मस् यथा गूगल, ई-मेल, व्हाटसएप, इन्स्टाग्राम, फेसबुक व एक्स जैसे इण्टरनेट संचार माध्यम अब लोगों के दैनिक गतिविधियों का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है। हमारे माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास/आईसीटी लैब्स तथा विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफार्मस द्वारा छात्र-छात्राओं को अध्यापन कराया जा रहा है।
विद्यालय स्तर पर ज्यादातर छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, अध्यापकों तथा प्रधानाचार्यों / प्रधानाध्यापकों को साइबर सुरक्षा की जानकारी नहीं है एवं वह स्वयं को साइबर अपराधों से बचाने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों के प्रति भी अनभिज्ञ है। ऐसे में साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं के दृष्टिगत यह अत्यन्त आवश्यक हो गया है कि माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं, प्रधानाचार्यों / प्रधानाध्यापको, अध्यापकों तथा अभिभावकों को साइबर अपराधों के खतरों/हमलों से स्वयं को सुरक्षित रखने के उपायों के संबंध में पर्याप्त जानकारी हो। इसी के दृष्टिगत साइबर सुरक्षा सम्बन्धी गाइडलाइन्स/दिशा-निर्देश को https://trackshiksha.in के डैश बोर्ड से Cyber Security Guidelines आप्शन को क्लिक करके डाउनलोड किया जा सकता है। इसे डाउनलोड करने के बाद गहनता से अध्ययन किया और कराया जाए और उसी के अनुसार कार्यवाही की जाए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




