शेयर ट्रेडिंग के नाम पर दो लोगों से ठगे 23.46 लाख
Lucknow News - -व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ा, डीमैट अकाउंट में दिखाया मुनाफा -पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में

लखनऊ,संवाददाता।शेयर बाजार में निवेश के नाम पर जालसाजों ने व्यवसायी समेत दो लोगों से 23.46 लाख रुपये ऐंठ लिए। साइबर ठगों ने व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़कर डीमैट अकाउंट खोला और निवेश कराया। मुनाफा न मिलने पर पीड़ितों ने छानबीन की तो ठगी का पता चला। मंगलवार को पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।चिनहट के मटियारी निवासी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी राकेश मिश्र ने बताया कि 30 जनवरी को उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप वीआईपी 25 स्टॉक शेयरिंग ग्रुप पर जोड़ा गया। उसपर पहले शेयर मार्केट के बारे में पढ़ाया जाता था।
उसके बाद निवेश पर मुनाफे का झांसा दिया गया। जाल में फंसे पीड़ित ने 23 फरवरी से 12 मार्च के बीच दिए गए खातों में दस बार में 11.50 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। मुनाफा होने पर पीड़ित ने विड्राल का प्रयास किया तो उन्हें रोक दिया गया। शक होने पर पीड़ित राकेश ने बेंगलुरु में आईटी कंपनी में नौकरी कर रहे बेटे से बात की तो पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है।वहीं, अलीगंज के इंदिरानगरी निवासी रविंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि कुछ दिन पहले उनका नंबर जय ब्रोकिंग ऑनलाइन ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप पर शेयर ट्रेडिंग में निवेश पर मुनाफे का झांसा दिया गया। जाल में फंसाकर लिंक भेजकर एक ट्रेडिंग एप डाउनलोड करायी गयी। पीड़ित ने छोटी रकम निवेश की तो डीमैट अकाउंट में मुनाफा दिखा। जिसके बाद पीड़ित से एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, यस बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडसइंड बैंक और करूर वैश्य बैंक में कई बार में 11.96 लाख रुपये जमा करा लिए गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


