रिटायर्ड जज समेत चार के खातों से उड़ाए 5.54 लाख
Lucknow News - - कस्टमर केयरकर्मी, पार्ट टाइम जॉब और ट्रेडिंग के नाम पर फंसाया - सुशांत गोल्फ

लखनऊ,संवाददाता। साइबर ठगों ने रिटायर जज व महिला समेत चार के खातों से 5.54 लाख रुपये उड़ा लिए।सुशांत गोल्फ सिटी के सेलिब्रिटी मिडोज में रिटायर जज श्यामलाल टहलानी रहते हैं। बेटे श्यामलाल ने बताया कि बीते 6 अप्रैल को पिता के पास एक अंजान नंबर से कॉल आई। जालसाज ने मोबाइल हैक कर उनके एसबीआई और पीएनबी खाते से 1.45 लाख रुपये निकल गए। बैंक में जानकारी करने पर पता चला कि रुपये झारखंड जमशेदपुर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते में ट्रांसफर हुए हैं। पीड़ित ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, अमीनाबाद स्थित ओल्ड मेडिसिन मार्केट निवासी मुनीश खुशीराम का खाता इंडियन बैंक में है।
7 अप्रैल को उन्होंने गूगल से जिया हॉट स्टॉर कस्टमर केयर का नंबर हासिल कर कॉल की। फोन के पीछे मौजूद शख्स ने हॉट स्टॉर रिचार्ज नहीं होने की बात कही। उसके बाद दूसरे नंबर से वीडियो कॉल कर बातों में फंसाया। फिर खाते से दो बार में 70 हजार रुपये पार कर दिए। उधर, तेलीबाग के बंगाली टोला निवासी कीर्ति सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले व्हाट्सएप पर पार्ट टाइम जॉब का मैसेज आया। संपर्क करने पर जालसाज ने देश के नामचीन रेस्टोरेंट के रिव्यू वर्क की बात कही। शुरुआत में टॉस्क देकर जालसाज ने कुछ रुपये दिए। उसके बाद पैड टॉस्क बताकर कई बार में 1.73 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। वृंदावन योजना सेक्टर-19ए निवासी आशुतोष नाथ त्रिपाठी ने व्हाट्सएप पर जालसाज ने फंसाया। बिटक्वाइन ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर उनसे 1.66 लाख रुपये ऐंठ लिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


