Lucknow News: ग्रीन गैस और बैंककर्मी बनकर तीन के खातों से 19.42 लाख उड़ाए

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: लखनऊ में साइबर जालसाजों ने 19.42 लाख रुपये बुजुर्गों के खातों से चुरा लिए। पीड़ितों में 67 वर्षीय हाकिम सिंह और 70 वर्षीय गोपाल सिंह बिष्ट शामिल हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जालसाजों ने झांसे में लाकर रकम निकाली।

Lucknow News: ग्रीन गैस और बैंककर्मी बनकर तीन के खातों से 19.42 लाख उड़ाए

Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। राजधानी में साइबर जालसाजों ने ग्रीन गैस और बैंककर्मी बनकर बुजुर्ग व रिटायर्ड इंस्पेक्टर समेत तीन लोगों के खातों से 19.42 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित इंदिरानगर, मड़ियांव और पीजीआई के रहने वाले हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साइबर क्राइम का मामला

इंस्पेक्टर साइबर क्राइम आलोक राव ने बताया कि इंदिरानगर सेक्टर-11 निवासी 67 वर्षीय हाकिम सिंह के दो खाते पीएनबी में हैं। पुलिस के मुताबिक 10 सितंबर को जालसाज ने खुद को ग्रीन गैस कर्मी बताकर जानकारी मांगी। पीड़ित ने मना कर दिया। 14 सितंबर को पासबुक एंट्री कराने पर खाते से 5.87 लाख रुपये गायब मिले। पुलिस ने बताया कि मड़ियांव के प्रीतिनगर निवासी भूपेश कुमार ने गलती से एक एपीके फाइल पर क्लिक कर दिया। पुलिस के अनुसार इसके बाद उनके तीन बैंक खातों से 15 से 25 सितंबर के बीच दस बार में 7,15,055 रुपये निकाल लिए गए। पुलिस के मुताबिक तीसरे मामले में पीजीआई के तेलीबाग निवासी रिटायर्ड सीआईडी इंस्पेक्टर गोपाल सिंह बिष्ट (70) को बैंककर्मी बनकर पेंशनर कार्ड बनवाने के नाम पर ठगा गया। पुलिस का कहना है कि उनके खाते से 4.88 लाख और पत्नी के संयुक्त खाते से 1.52 लाख रुपये पार कर दिए गए। पुलिस ने बताया कि तीनों मामलों में तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

दोहरी ठगी की कोशिश

खाते से 1.28 लाख उड़ाए, फिर साइबर अफसर बनकर ठगने की कोशिश

लखनऊ, संवाददाता।

पीजीआई क्षेत्र में साउथ सिटी निवासी एक परिवार के साथ साइबर जालसाजों ने दोहरी ठगी की कोशिश की। पहले खाते से 1.28 लाख रुपये निकाल लिए, फिर खुद को साइबर विभाग का कर्मचारी बताकर रकम वापस दिलाने का झांसा दिया।

पुलिस ने बताया कि साउथ सिटी निवासी मकसूद अली खान की पत्नी रुकैया बानो के पंजाब नेशनल बैंक खाते से 1 अगस्त से 3 अगस्त के बीच चार ट्रांजेक्शन में कुल 1,28,499 रुपये निकाल लिए गए। पुलिस के मुताबिक बैंक स्टेटमेंट देखने पर ठगी का पता चला। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने किसी को ओटीपी या बैंकिंग जानकारी नहीं दी थी। पुलिस के अनुसार 6 अगस्त को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। पुलिस का कहना है कि कॉल करने वाले ने खुद को साइबर विभाग का कर्मचारी बताते हुए कहा कि वह ठगी गई रकम वापस दिलाने के लिए जांच कर रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बातचीत के दौरान बैंक संबंधी जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने बताया कि कॉल संदिग्ध लगने पर पीड़ित ने कोई जानकारी नहीं दी और शिकायत कर दी। पीड़ित ने पहले साइबर सेल में शिकायत की थी, वहीं मंगलवार को पीजीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। खाते से रकम कैसे निकली और फर्जी कॉल करने वाले की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

सामान्य प्रश्न

✦साइबर जालसाजों ने कितने पैसे चुराए?−
साइबर जालसाजों ने कुल 19.42 लाख रुपये चुराए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: ग्रीन गैस और बैंककर्मी बनकर तीन के खातों से 19.42 लाख उड़ाए