Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsCyber Fraudsters Cheat Six Victims of 1 60 Lakhs with False Promises of 10x Returns on Investments

निवेश का झांसा देकर जालसाजों ने छह से ठगे 1.60 करोड़

Lucknow News - - साइबर क्राइम और मड़ियांव थाने में दर्ज हुआ मुकदमा लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSat, 11 Oct 2025 07:29 PM
share Share
Follow Us on
निवेश का झांसा देकर जालसाजों ने छह से ठगे 1.60 करोड़

साइबर जालसाजों ने शेयर मार्केट, गोल्ड और आईपीओ में निवेश पर 10 गुणा मुनाफे का झांसा देकर छह लोगों से 1.60 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने साइबर क्राइम और मड़ियांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर साइबर क्राइम थाना ब्रजेश कुमार यादव के मुताबिक महानगर पुलिस रेडियो कॉलोनी निवासी संजय को आईपीओ में निवेश के नाम पर जालसाजों ने 87.32 लाख रुपये ठगे। संजय के मुताबिक उनके पास एक फोन आया। उसने बताया कि वह अनन्या वर्मा है। आईपीओ में निवेश से संबंधित जानकारी दी। 10 गुना मुनाफे का झांसा देकर उसने एनडब्ल्यूएम एल्फा एप इंस्टाल कराई। इसके बाद कई बार में 87.32 लाख रुपये का निवेश करा दिया।

कुछ दिन बाद आईपीओ बेचकर निवेश की रकम निकालने के लिए कहा तो जालसाजों ने अकाउंट ब्लाक करा दिया। ठगी का पता चलने पर मुकदमा दर्ज कराया। उधर, चिनहट स्थित ओमेगा विंसर ग्रीन अपार्टमेंट में रहने वाले विवेक अग्रवाल व्यवसायी हैं। उन्हें भी जालसाजों ने शेयर मार्केट के एक ग्रुप से जोड़ा। मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख रुपये का निवेश कराया। फिर ब्लाक कर दिया। मड़ियांव प्रीति नगर निवासी प्राजी जायसवाल से निवेश के नाम पर जालसाजों ने तीन लाख रुपये ठगे। आशियाना सेक्टर एन में रहने वाले मनीष सिंह को टॉस्क पूरा कराने के नाम पर जालसाजों ने 8.92 लाख रुपये हड़प लिए। गोमतीनगर कैलाशपुरी कालोनी के राहुल गुप्ता को गोल्ड में निवेश का झांसा देकर जालसाजों ने ऑनलाइन 15.47 रुपये लगवाए। इसके बाद निवेश ग्रुप से उन्हें ब्लाक कर रकम हड़प ली। मड़ियांव निवासी सुलेखा को व्हाट्सएप कॉल कर जालसाजों ने फंसाया। उन्हें दिवाली का गिफ्ट भेजने के नाम पर जीएसटी समेत अन्य टैक्स के नाम पर 80 हजार रुपये ठग लिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।