कारोबारी से 1.60 करोड़ और डॉक्टर से 8.82 लाख की ठगी
Lucknow News - लखनऊ,संवाददाता। शेयर ट्रेडिंग में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठग ने तालकटोरा

लखनऊ,संवाददाता। शेयर ट्रेडिंग में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठग ने तालकटोरा के कारोबारी से 1.60 करोड़ रुपये ठग लिए। जालसाज ने व्हाट्सएप पर फंसाया और 31 बार में रुपये ट्रांसफर कराए। वहीं, निजी अस्पताल के डॉक्टर के आधार कार्ड की मदद से साइबर जालसाज ने ठगी की।राजाजीपुरम ई-ब्लॉक निवासी कारोबारी महेंद्र पांडेय ने बताया कि फरवरी माह में उनके पास एक फोन आया। फोनकर्ता ने अल्मांडज ग्लोबल सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड का अधिकारी बताया। जालसाज ने शेयर मार्केट में निवेश के बारे में बताया। उसके बाद उनका नंबर ग्रुप एलाइट कोर 231 व 1वी1 एडवांसड ग्रुप पर जोड़ा गया।
ग्रुप एडमिन ने शेयर निवेश पर मुनाफे का आश्वासन दिया। जाल में फंसाने के बाद उनका डीमैट अकाउंट खोला गया। जाल में फंसे पीड़ित ने 10 फरवरी से 13 मार्च के बीच 31 बार में दिए गए खातों में 1,60,39,737 रुपये ट्रांसफर किए। मुनाफा दिखने पर पीड़ित महेंद्र ने विड्राल करने का प्रयास किया तो 20 प्रतिशत सर्विस फीस मांगी गई। इंकार करने पर जालसाज ने नंबर ब्लॉक कर दिया। पीड़ित ने बताया कि रकम एचडीएफसी, ग्रामीण बैंक, बड़ौदा यूपी बैंक, सीबीआई बैंक, बंधन और आईसीआईसीआई बैंक में जमा की थी। महेंद्र ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, बालागंज के डॉक्टर रेजीडेंसी निवासी डॉक्टर अब्दुल कादिर जिलानी ने बताया कि उनके पीएनबी, एचडीएफसी, इंडियन ओवरसीज बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में खाते हैं। साइबर जालसाज ने उनके आधार पर लिंक नंबर की मदद से एक एप पर यूपीआई बनाकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खाते से 1,79,973 रुपये और इंडियन ओवरसीज बैंक से 7,32,968 रुपये पार कर दिए। 8,82,941 रुपये की ठगी का एहसास होने पर पीड़ित अब्दुल कादिर ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


