साइबर फ्रॉड से सावधान! क्रिप्टो में निवेश का झांसा देकर युवक से ठग लिए 12 लाख, टेलीग्राम पर किया था संपर्क
Lucknow News - लखनऊ में साइबर ठगों ने एक युवक से क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग के जरिए 12 लाख 40 हजार रुपये की ठगी की। ठग ने खुद को सीबीओई का कर्मचारी बताकर मुनाफे का लालच दिया। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की और आशियाना पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

साइबर ठगी थमने का नाम नहीं ले रही है। लखनऊ में साइबर जालसाजों ने क्रिप्टो करेंसी ट्रेड के जरिए घर बैठे लाखों रुपये कमाने का लालच देकर युवक से 12 लाख 40 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की है। आशियाना पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आशियाना एलडीए कॉलोनी सेक्टर सी-1 में रहने वाले हिमांशु द्विवेदी के अनुसार 28 दिसंबर को मोबाइल पर टेलीग्राम ऐप के जरिए क्रिप्टो करेंसी से अधिक कमाई करने का ऑफर आया है। जालसाज ने स्वयं को सीबीओई कंपनी का कर्मचारी बताया और क्रिप्टो ट्रेड में निवेश कर दोगुना-चार गुना मुनाफा कमाने का लालच देते रहे।
आरोप है कि रजिस्ट्रेशन, कमीशन और निवेश के नाम पर सिलसिलेवार तरीके से पीड़ित से कुल 12 लाख 40 हजार रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए गए। पीड़ित ने जनता दर्शन में पुलिस आयुक्त लखनऊ से शिकायत की। अधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार को आशियाना थाना पुलिस ने आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


