इस नए फ्रॉड से सावधान! एयर इंडिया की सदस्यता के नाम पर महिला से 1 लाख ठगे

Mar 08, 2026 03:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ में एक महिला से एयर इंडिया की सदस्यता दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने 1.05 लाख रुपये ठग लिए। महिला ने फेसबुक पर एक फर्जी विज्ञापन देखा और ठग के साथ बातचीत की। स्क्रीन शेयरिंग के जरिए ठगों ने महिला के बैंकिंग विवरण हासिल कर चार बार में पैसे निकाल लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस नए फ्रॉड से सावधान! एयर इंडिया की सदस्यता के नाम पर महिला से 1 लाख ठगे

एयर इंडिया की सदस्यता दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन दिखाकर एक महिला से 1.05 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर शुक्रवार को पीजीआई थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता इंदिरा मेहरोत्रा का खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इलाहाबाद यूनिवर्सिटी शाखा में है। उनके अनुसार बीते सोमवार को उन्होंने फेसबुक पर एयर इंडिया की सदस्यता से जुड़ा एक आकर्षक विज्ञापन देखा, जिसमें आसान प्रक्रिया से सदस्य बनने का दावा किया गया था। जैसे ही उन्होंने उस लिंक पर क्लिक किया, व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से उनसे संपर्क किया गया।

सामने वाले शख्स ने खुद को एयर इंडिया का प्रतिनिधि बताया और महिला को एक ऐप डाउनलोड कराया। इसके बाद उसने मोबाइल स्क्रीन शेयर करने के लिए कहा। तकनीकी रूप से कम जागरूक महिला ने यह कर दिया। इसके बाद ठग ने महिला से मात्र 10 रुपये ट्रांसफर करने को कहा। इस पर महिला को संदेह हुआ और उन्होंने तुरंत बातचीत बंद कर दी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

चार बार में खाली हुआ खातास्क्रीन शेयरिंग के जरिए ठगों ने पहले ही महिला के बैंकिंग विवरण हासिल कर लिए थे। चार अलग-अलग लेनदेन में कुल 1.05 लाख रुपये उनके खाते से निकालकर आर.आर. छाजुसिंह, कन्निबोवेना मोहन राजू, भावेश भोर और श्रीकृष्ण सुभाष लोहेने के खातों में ट्रांसफर कर दिए गए। पुलिस मामले में ट्रांजेक्शन डिटेल्स के आधार पर जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।