दो युवकों के खाते से निकले 2.80 लाख रुपये
Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
लखनऊ में साइबर जालसाजों ने दो युवकों के खातों से 2.80 लाख रुपये चुरा लिए। अमरेश सिंह चौहान ने बताया कि 3 मई को ट्यूबी एप डाउनलोड करते समय उनके खाते से 1.80 लाख रुपये गायब हो गए। वहीं, चंद्र किशोर के खाते से 22 अप्रैल को एक लाख रुपये कट गए।

लखनऊ। साइबर जालसाजों ने दो युवकों के खातों से 2.80 लाख रुपये पार कर दिए। ऐशबाग के मोतीझील कॉलोनी निवासी अमरेश सिंह चौहान का खाता इंडियन बैंक में है। उन्होंने बताया कि बीती 3 मई को ट्यूबी एप डाउनलोड करने के दौरान जालसाज ने मोबाइल हैक कर दो बार में 1.80 लाख रुपये पार कर दिए। वहीं, आशियाना के शारदा नगर योजना स्थित रश्मिखंड निवासी चंद्र किशोर का खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया क्लार्क अवध शाखा में है। पीड़ित ने बताया कि 22 अप्रैल को खाते से एक लाख रुपये कट गए।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


