शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 13.52 लाख की ठगी

Feb 11, 2026 05:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - साइबर ठगों ने एक व्यापारी से शेयर ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर 13.52 लाख रुपये ठग लिए। जालसाज ने व्हाट्सएप पर संपर्क किया और फर्जी एप के माध्यम से 18 दिन तक निवेश कराया। जब व्यापारी ने रुपये निकासी का प्रयास किया, तो ठगों ने और पैसे की मांग की। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 13.52 लाख की ठगी

शेयर ट्रेडिंग में निवेश पर अच्छे मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने व्यापारी से 13.52 लाख रुपये ठग लिए। जालसाज ने व्हाट्सएप पर संपर्क किया। उसके बाद ग्रुप पर जोड़ा। फिर फर्जी एप के माध्यम से 18 दिन तक निवेश कराया। डीमेट अकाउंट में मुनाफा देख पीड़ित ने विड्राल का प्रयास किया तो और रुपये की मांग की। रुपये वापस न मिलने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित ने पीजीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। पीजीआई के चरण भट्ठा रोड स्थित इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी देवेश कुमार मिश्रा ने बताया कि छह जनवरी को उनके पास एक फोन आया।

थोड़ी देर बाद उनके नंबर को एक व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ा दिया गया। ग्रुप पर एफआईआई स्टॉक मार्केट एवं आईपीओ हेलो निदेशक अनिल गोयल और ओमनी सलमा बनकर निवेश के लिए उकसाया गया। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।