बैंक अकाउंट से ट्रांसफर किए हजारों रुपये

Apr 07, 2026 06:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ में साइबर जालसाजों ने रविंद्र कुमार वर्मा के बैंक ऑफ बड़ौदा के अकाउंट से 98 हजार रुपये से अधिक चुरा लिए। यह घटना 4 से 5 अप्रैल के बीच हुई। पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है और नाका थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बैंक अकाउंट से ट्रांसफर किए हजारों रुपये

लखनऊ,संवाददाता। नाका इलाके में साइबर जालसाजों ने बैंक अकांउट से हजारों रुपये पार कर दिए। ऐशबाग निवाजखेड़ा निवासी रविंद्र कुमार वर्मा का अकाउंट बैंक ऑफ बड़ौदा, चारबाग शाखा में है। पीड़ित के मुताबिक 4 से 5 अप्रैल के बीच साइबर जालसाजों ने उनके बैंक अकाउंट से 98 हजार से अधिक रुपये ट्रांसफर कर लिए। इसकी जानकारी पीड़ित को अगले दिन हुई। पीड़ित ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत करने के बाद नाका थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अभिनव वर्मा ने बताया कि आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले मे जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।