
साइबर ठगों ने छात्र से 96 हजार रुपये ठगे
Lucknow News - सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में अमौसी निवासी छात्र आरिफ को साइबर ठगों ने वर्कफ्रॉम होम का लालच देकर ठगी का शिकार बना लिया। आरिफ ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने के लिए 96,641 रुपये दिए, लेकिन ठगों ने...
सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के अमौसी निवासी छात्र आरिफ को वर्कफ्रॉम होम का लालच देकर साइबर ठगों ने ठगी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मऊ जिले के इब्राहिमाबाद मधुबन में रहने वाले आरिफ के मुताबिक वह सरोजनीनगर के अमौसी में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। आरोप है कि टेलीग्राम के जरिए उसे लगातार संदेश भेजे गए और घर बैठे ऑनलाइन ट्रेडिंग कर मोटी कमाई का लालच दिया गया। लालच में आकर पीड़ित ने तीन बार में 96,641 रुपये निवेश कर दिए। इसके बाद ठगों ने उनसे संपर्क तोड़ दिया और पैसा हड़प लिया। आरिफ ने बुधवार को सरोजनीनगर थाने में तहरीर दी।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




