साइबर फ्रॉड से सावधान! जालसाजों ने 2 खातों से पार किए पौने सात लाख, केस दर्ज

Mar 16, 2026 01:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - साइबर जालसाजों ने जानकीपुरम और अलीगंज में निजी कंपनी कर्मी समेत दो लोगों के खातों से 6.80 लाख रुपये चुरा लिए। एक मामले में, एक व्यक्ति ने एयर टिकट रिफंड का झांसा देकर ठगी की, जबकि दूसरे मामले में ऐप के माध्यम से पैसे गायब कर दिए गए। पुलिस जांच कर रही है।

साइबर फ्रॉड से सावधान! जालसाजों ने 2 खातों से पार किए पौने सात लाख, केस दर्ज

साइबर जालसाजों ने निजी कंपनी कर्मी समेत दो के खातों से करीब 6.80 लाख रुपये पार कर लिए। कहीं जालसाज ने कस्टमर केयर कर्मी बन एयर टिकट रिफंड का झांसा देकर फंसाया तो कहीं ऐप के माध्यम से ठगी की। साइबर ठगी के यह मामले जानकीपुरम और अलीगंज के हैं। पुलिस दोनों मामलों को दर्ज कर साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच कर रही है।

जानकीपुरम के तिवारीपुर निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले गाजियाबाद से अजमेर के लिए एयर टिकट बुक कराया था। करीब दो हफ्ते पहले उनके पास एक कॉल आई। बताया गया कि आपकी फ्लाइट तकनीकी समस्या के चलते निरस्त कर दी गयी है। 10 मार्च को महेंद्र ने गूगल से कस्टमर केयर का नंबर हासिल कर कॉल की। जालसाज ने रिफंड करने का झांसा दिया। यही नहीं लिंक भेजकर ऐप डाउनलोड कराया। ठगी से अंजान महेंद्र ने जैसे ही लिंक पर क्लिक कर ऐप डाउनलोड किया। उसके बाद खाते से आधे घंटे के अंदर दो बार में 1,94,979 रुपये पार कर दिए। पीड़ित महेंद्र ने साइबर थाने में शिकायत करने के बाद जानकीपुरम थाने में आईटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

वहीं, अलीगंज सेक्टर-बी निवासी ओमप्रकाश अग्रवाल का खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को साइबर जालसाज ने ऐप के माध्यम से खाते से 4.85 लाख रुपये गायब कर दिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।