मुनाफे का लालच दे निवेश के नाम पर ठगे दो लाख रुपये
Lucknow News - लखनऊ के आशियाना इलाके में एक व्यक्ति को साइबर ठग ने व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से मोटा मुनाफा देने का लालच देकर दो लाख रुपये हड़प लिए। प्रशान्त श्रीवास्तव ने एक ऐप डाउनलोड करने के बाद कई बार पैसे ट्रांसफर किए, लेकिन जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की, तो वे नहीं मिले।

लखनऊ,संवाददाता। आशियाना इलाके के एलडीए कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति को साइबर ठग ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए मोटा मुनाफा देने का लालच देकर दो लाख रुपये हड़प लिए।आशियाना के सेक्टर-आई निवासी प्रशान्त श्रीवास्तव ने बताया कि बीते वर्ष अक्टूबर माह में उनके पास व्हाट्सएप कॉल के जरिए कुछ लोगों ने संपर्क किया। एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा। इसके बाद पीड़ित ने बीती सात अक्तूबर को उन्होंने पहली बार 50 हजार रुपये ट्रांजेक्शन किए। ऐप पर रकम बढ़ती दिखाई देने लगी। जिससे पीड़ित का भरोसा बढ़ गया। पीड़ित ने बताया कि 10 अक्टूबर, 12 अक्टूबर और 13 अक्टूबर को 50-50 हजार रुपये और जमा किए।
कुल मिलाकर करीब दो लाख रुपये निवेश कर दिए। जब उन्होंने रकम निकालने का प्रयास किया तो पैसा नहीं निकला।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


