
गेमिंग एप के जाल में फंसाकर व्यापारी को किया ब्लैकमेल, दो करोड़ वसूल लिए
Lucknow News - इंदिरानगर के व्यवसायी भूरी सिंह को साइबर जालसाजों ने गेमिंग ऐप के जरिए दो करोड़ रुपये ठग लिए। उन्हें मुनाफे का झांसा देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। जालसाजों ने जुलाई 2024 से जुलाई 2025 के बीच कई बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए। पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है और जांच जारी है।
साइबर जालसाजों ने गेमिंग ऐप के जाल में फंसाकर इंदिरानगर के व्यवसायी भूरी सिंह को मुनाफे का झांसा और ब्लैकमेल कर तीन साल में करीब दो करोड़ रुपये ठग लिए। पीड़ित व्यवसायी ने साइबर थाने में जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित भूरी सिंह इंदिरानगर मानससिटी के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में उनके व्हाट्सएप पर अलग-अलग नंबरों से फोन कॉल और मैसेज आने शुरू हुए। उन्होंने एक मैसेज को क्लिक किया तो (SKY247) नामक ऐप डाउनलोड करने को कहा गया। गेम पर दोगुना मुनाफे का लालच दिया गया।

इसके बाद जालसाजों ने ऑनलाइन एक खाते में एक लाख रुपये मांगे। विरोध पर जालसाज मानसिक रूप प्रताड़ित और परेशान करने लगे। उन्होंने ब्लैकमेल किया। बोले बैंक ट्रांजेक्शन रिकार्ड उनके पास है। सीबीआई और इनकम टैक्स को भेज दंगे। इसके बाद जालसाजों ने जुलाई 2024 से जुलाई 2025 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में दो करोड़ से रुपये ले लिए। विरोध पर जेल भिजवाने की धमकी दी। ठगी का पता चलने पर परिचितों को बताया। इसके बाद साइबर थाने में जुलाई में तहरीर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच के बाद साइबर जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तफ्तीश की जा रही है। गिरोह के जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




