जालसाजों ने लिंक भेजकर ठगे 53 लाख
Lucknow News - लखनऊ में साइबर जालसाजों ने व्यवसायी मोहम्मद सालिम से 41 दिन में 52.31 लाख रुपये चुरा लिए। इसके अलावा, मलिहाबाद के राजकपूर से डॉक्टर की अप्वाइंटमेंट के नाम पर 41 हजार रुपये और चौक के अभय प्रकाश से बीमा पॉलिसी का नवीनीकरण करने के झांसे में 51 हजार रुपये ठगे गए।

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर जालसाजों ने ऐशबाग निवासी व्यवसायी मोहम्मद सालिम को लिंक भेजकर उनके खाते से 41 दिन में 52.31 लाख रुपये उड़ा दिए। मलिहाबाद के घुसौली के राजकपूर को डॉक्टर का ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट दिलाने के नाम पर उनके खाते से 41 लाख रुपये पार किए। वहीं, चौक के अभय प्रकाश की बीमा पॉलिसी का नवीनीकरण करने का झांसा देकर 51 हजार रुपये ठग लिए।ऐशबाग ईदगाह निवासी मो. सलिम व्यवसायी हैं। उन्होंने बताया कि जालसाजों ने उन्हें व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। उन्होंने उसे डाउनलोड कर लिया। 13 जनवरी से 23 फरवरी के बीच खाते से कई बार में 52.31 लाख रुपये पार हो गए।
पासबुक अपडेट कराने जब बैंक पहुंचे तो मार्च में उन्हें जानकारी हुई।मलिहाबाद के घुसौली गांव के राज कपूर रविवार दोपहर डॉक्टर का ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेने के लिए गूगल पर नंबर सर्च कर रहे थे। इस बीच उनके पास एक फोन आया। उसने डॉ. का प्रतिनिधि बनकर बात किया। गूगल पे से पांच रुपये ट्रांसफर कराने के नाम पर क्यूआर भेजा। इसके बाद खाते की जानकारी लेकर 41 हजार रुपये निकाल लिए।उधर, चौक चौपटिया के रहने वाले अभय प्रकाश के पास एक फोन काल आई। फोन करने वाले ने खुद को मैक्स इंश्योरेंट कंपनी का एजेंट बताया। विश्वास में लेकर पॉलिसी का नवीनीकरण कराने के लिए कहा। इसके बाद खाते की जानकारी ली और 51 हजार रुपये उड़ा दिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


