मोबाइल हैक कर क्रेडिट कार्ड से उड़ा लिए 41,180 रुपये, कृष्णा नगर में साइबर ठगी

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति का मोबाइल फोन हैक कर उसके क्रेडिट कार्ड से 41,180 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने तुरंत बैंक को सूचित कर कार्ड ब्लॉक कराया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की है।

मोबाइल हैक कर क्रेडिट कार्ड से उड़ा लिए 41,180 रुपये, कृष्णा नगर में साइबर ठगी

लखनऊ, संवाददाता। राजधानी की कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति का मोबाइल फोन हैक कर उसके क्रेडिट कार्ड से 41,180 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कृष्णा नगर के आशुतोष नगर निवासी विनोद कुमार राय के मोबाइल नंबर से जुड़े क्रेडिट कार्ड से 16 फरवरी को अचानक कई अनधिकृत ट्रांजेक्शन हो गए। जालसाजों ने तीन अलग-अलग बार में उनके क्रेडिट कार्ड से कुल 41,180 रुपये निकाल लिए। जब उनके मोबाइल पर ट्रांजेक्शन का मैसेज आया तो उन्हें इस ठगी की जानकारी हुई।पीड़ित

का कहना है कि उन्होंने अपने क्रेडिट कार्ड या बैंक खाते से जुड़ी कोई भी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं की थी। इसके बावजूद जालसाजों ने किसी तरह उनके मोबाइल फोन को हैक कर क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग कर लिया।घटना की जानकारी मिलते ही विनोद कुमार राय ने तुरंत अपना क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कराया और बैंक को इसकी सूचना दी। इसके बाद उन्होंने साइबर सेल और स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई।पुलिस के अनुसार पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और साइबर टीम की मदद से ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जालसाजों का पता लगाने के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही मामले का खुलासा करने की कोशिश की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।