डीआईजी सीआईडी की फर्जी आईडी बनाकर की ठगी

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ में एक साइबर जालसाज ने डीआईजी सीआईडी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर परिचितों को पैसे वसूल किए। जालसाज ने पहले डीआईजी के नाम से प्रोफाइल बनाई और फिर परिचितों को मैसेज भेजकर पुराने फर्नीचर बेचने का झांसा देकर रुपये ट्रांसफर कराए। डीआईजी ने इस मामले की रिपोर्ट साइबर थाने में दर्ज कराई है।

डीआईजी सीआईडी की फर्जी आईडी बनाकर की ठगी

लखनऊ,संवाददाता। फेसबुक पर डीआईजी सीआईडी की फर्जी आईडी बनाकर साइबर जालसाज ने परिचितों को मैसेज भेजकर रुपये वसूल लिए। जानकारी होने पर डीआईजी ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है।डीआईजी अशोक कुमार ने बताया कि साइबर जालसाज ने पहले उनके नाम से फर्जी आईडी बनाई। उसके बाद प्रोफाइल फोटो पर उनकी फोटो लगायी गई। फिर परिचितों को मैंसेजर पर मैसेज कर एक नंबर शेयर कर बताया कि उनके मित्र सीआरपीएफ में तैनात हैं। जालसाज ने ट्रांसफर की बात बताते हुए पुराना फर्नीचर व अन्य सामान कम कीमत पर बेचने की बात कही। उसके बाद आरोपी ने कई परिचितों से रुपये ट्रांसफर करा लिए।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।