इस नए फ्रॉड से सावधान! मैट्रिमोनियल साइट पर दोस्ती कर ठग लिए 51 लाख

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

साइबर ठगों के एक नए पैंतरे का पर्दाफाश हुआ है। मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर भरोसा जीतकर 51 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार बातचीत के दौरान महिला ने उसे ज्यादा मुनाफे का लालच देकर एक कंपनी में 51 लाख निवेश करा लिए। हालांकि, जब पीड़ित ने अपनी धनराशि वापस मांगी तो टालमटोल शुरू कर दी। 

इस नए फ्रॉड से सावधान! मैट्रिमोनियल साइट पर दोस्ती कर ठग लिए 51 लाख

साइबर ठगों के एक नए पैंतरे का पर्दाफाश हुआ है। मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर भरोसा जीतकर 51 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना लखनऊ में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित मो. अवैस ने पुलिस को बताया कि उसका संपर्क निकाह फारेवर नामक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए एक महिला से हुआ । बातचीत के दौरान महिला ने उसे ज्यादा मुनाफे का लालच देकर नार्ड ग्लोबल गोल्ड फाइनेंस नामक कंपनी में निवेश करने के लिए कहा।

शिकायत के अनुसार, महिला ने भरोसा दिलाया कि बिजनेस प्रॉफिट प्लान के तहत निवेश पर निश्चित लाभ मिलेगा। इसके बाद पीड़ित से अलग-अलग तिथियों में कुल 51,41 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कराए गए। शुरुआत में कुछ रकम लाभ के रूप में दिखाकर विश्वास और मजबूत किया गया। हालांकि, जब पीड़ित ने अपनी पूरी धनराशि वापस मांगी तो कंपनी ने टालमटोल शुरू कर दी और कैश हैंडलिंग चार्ज, पेनल्टी व अन्य शुल्क के नाम पर और पैसे मांगने लगी।

आरोप है कि इसके बावजूद मूल राशि वापस नहीं की गई। मामले की जांच निरीक्षक विकास कुमार सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।