Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsCyber Fraud Bank Employee Impersonates to Steal 7 25 Lakhs from Woman s Account
बाराबंकी : एपीके फाइल के जरिए 7.25 लाख की साइबर ठगी

बाराबंकी : एपीके फाइल के जरिए 7.25 लाख की साइबर ठगी

संक्षेप:

Lucknow News - बाराबंकी में एक महिला से साइबर अपराधियों ने बैंक कर्मचारी बनकर धोखाधड़ी की। महिला ने एपीके फाइल इंस्टॉल की, जिसके बाद उनके खाते से 7 लाख 25 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़िता ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

Jan 09, 2026 04:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

बाराबंकी। साइबर अपराधियों ने बैंक कर्मचारी बनकर एक महिला से धोखाधड़ी करते हुए एपीके फाइल इंस्टॉल कराकर नेट बैंकिंग की गोपनीय जानकारी हासिल कर ली और खाते से 7 लाख 25 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। रिजर्व पुलिस लाइन बाराबंकी निवासी रीता पत्नी संजय 31 दिसंबर 2025 की रात करीब 9 बजे अपने इंडसइंड बैंक खाते की नेट बैंकिंग सेवा इंस्टॉल कर रही थीं। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया। आरोपी ने नेट बैंकिंग से संबंधित जानकारी के नाम पर पीड़िता से लिंक मोबाइल नंबर पूछ लिया और बाद में व्हाट्सएप के जरिए एक लिंक/एपीके फाइल भेजी।

आरोपी के कहने पर पीड़िता ने एपीके फाइल इंस्टॉल कर उसमें बैंक से जुड़े गोपनीय विवरण भर दिए। इसके बाद साइबर ठगों ने पीड़िता के इंडसइंड बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजैक्शन कर कुल 7,25,000 रुपये निकाल लिए। ठगी की रकम 1.28 लाख और तीन बार 1.99 लाख रुपये के रूप में खाते से निकाली गई। घटना के संबंध में पीड़िता ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल ( एनसीआरपी ) पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर साइबर क्राइम थाना बाराबंकी में अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;