शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 66 हजार की ठगी

Dec 24, 2025 10:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। साइबर जालसाजों ने डालीगंज निवासी शैलेश कुमार से शेयर बाजार में निवेश

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 66 हजार की ठगी

लखनऊ, संवाददाता। साइबर जालसाजों ने डालीगंज निवासी शैलेश कुमार से शेयर बाजार में निवेश के नाम 66 हजार रुपये ठग लिए । पीड़ित ने हसनगंज थाने में अरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है । हसनगंज इलाके के डालीगंज निवासी शैलेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 13 नवंबर को उनके पास टेलीग्राम पर एक लिंक आया था। लिंक ओपेन होते ही वह ऑफिशियल ट्रेडिंग एक्सपर्ट ग्रुप से जुड़ गए। एडमिन ग्रुप में लोगों को निवेश के बारे में सलाह देता था। जालसाज ने निवेश के बदले 10 हजार रुपये मुनाफा देने का दावा किया था। शैलेश ने कई टुकड़ों में 66 हजार रुपये जालसाजों के दिए गए बैंक खाते के जरिये निवेश कर दिए।

आरोप है कि मुनाफा दिखने पर जब उन्होंने ने रकम निकालनी चाही तो ठग उनसे शुल्क मांगना शुरू कर दिए। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने हसनगंज थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह ने बताया कि साइबर टीम जांच कर रही है। --------------------- युवती को गलत वीडियो भेज रहा पूर्व परिचित लखनऊ। हसनगंज निवासी युवती ने पूर्व परिचित वजीरगंज के रहने वाले अभय सैनी पर गलत वीडियो भेजने का आरोप लगाया है। हसनगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हसनगंज निवासी एक युवती ने वजीरगंज निवासी पूर्व परिचित अभय के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि काफी समय पहले उनकी दोस्ती अभय से थी। उस समय अभय ने उनका पुराना मोबाइल ले लिया था। बाद में दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी। आरोप है कि बातचीत बंद होने से नाराज अभय ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोपी उन्हें उनके ही पुराने मोबाइल से गलत ऑडियो और वीडियो भेज रहा है। इसकी शिकायत उन्होंने गोमतीनगर थाने में भी की थी। तब आरोपी ने दोबारा ऐसा न करने की बात कहते हुए माफी मांग ली थी। लेकिन उसने फिर वही हरकत शुरू कर दी तो पीड़िता ने हसनगंज थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर चितवन कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।