साइबर चुनौतियों से लड़ने का प्रभावी माध्यम है प्रशिक्षण : अनुराग

Feb 06, 2026 08:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - प्रमुख सचिव अनुराग यादव ने कहा कि आजकल अपराध का स्वरूप तेजी से बदल रहा है, जिसमें साइबर अपराधों का बढ़ता प्रभाव है। उन्होंने साइबर सुरक्षा की जागरूकता और प्रशिक्षण को सबसे प्रभावी समाधान बताया। सरोजनीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में 40 पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।

साइबर चुनौतियों से लड़ने का प्रभावी माध्यम है प्रशिक्षण : अनुराग

प्रमुख सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग अनुराग यादव ने कहा कि वर्तमान समय में अपराध का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। पहले अपराधी हथियारों के बल पर वारदात करते थे, जबकि अब साइबर अपराधों के माध्यम से लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज साइबर अपराध अदृश्य हथियार की तरह है, जिससे बड़े स्तर पर आर्थिक नुकसान हो रहा है। ऐसी परिस्थितियों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता और प्रशिक्षण ही सबसे प्रभावी समाधान है। अनुराग यादव शुक्रवार को सरोजनीनगर स्थित उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस परिसर में गृह मंत्रालय के आई 4 सी के सहयोग से आयोजित साइबर सिक्योरिटी एवं डिजिटल फोरेंसिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर संस्थान के संस्थापक निदेशक डॉ. जीके गोस्वामी ने कहा कि वर्तमान समय में अपराध का बड़ा हिस्सा साइबर स्पेस में हो रहा है, इसलिए डिजिटल फोरेंसिक और साइबर जांच में दक्षता समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में अपर निदेशक राजीव मल्होत्रा ने प्रतिभागियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जनसंपर्क अधिकारी संतोष तिवारी ने किया। इस अवसर पर उप निदेशक जितेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. मनीष राय, गिरिजेश राय, डॉ. पलक, उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, कार्तिकेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले डॉ. जीके गोस्वामी ने प्रमुख सचिव श्री यादव को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप्र सहित गोवा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड और जम्मू-कश्मीर 40 पुलिस अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।