स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मी सम्मानित
Lucknow News - केंद्रीय भंडारण निगम (सीडब्लूसी) का 70वां स्थापना दिवस समारोह लखनऊ में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 1957 में 7000 मीट्रिक टन से शुरू होकर, आज निगम देश की खाद्य सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।

केंद्रीय भंडारण निगम (सीडब्लूसी) का 70वां स्थापना दिवस समारोह सोमवार को इंदिरानगर, सेक्टर 21 स्थित आईसीसीएमआरटी के सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। वहीं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर सीडब्लूसी के समूह महाप्रबंधक व क्षेत्रीय प्रमुख पीके साव ने कहा कि वर्ष 1957 में मात्र 7000 मीट्रिक टन क्षमता वाले सात भंडारगृहों से शुरू हुआ केंद्रीय भंडारण निगम की यात्रा आज देश की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था और आधुनिक लॉजिस्टिक्स नेटवर्क का मजबूत आधार बन चुकी है। वर्ष 2024 में निगम को नवरत्न पीएसयू का दर्जा मिलना इसकी प्रगति का प्रतीक है।
लखनऊ क्षेत्र के प्रदर्शन पर प्रकाश डालते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि वर्ष 1977 में स्थापित यह क्षेत्र वर्तमान में लगभग 11 लाख मीट्रिक टन भंडारण क्षमता के साथ कार्य कर रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में औसत भंडारण उपयोगिता 104 प्रतिशत तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए झांसी, कानपुर व अमेठी सहित विभिन्न स्थानों पर नई भंडारण क्षमता विकसित करने और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर निगम के अधिकारी, कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ विभिन्न सरकारी एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



