सपना गोयल और नृत्यांगना अंशिका को मिला सम्मान

Feb 28, 2026 05:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - फोटो लखनऊ, कार्यालय संवाददाता उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना ट्रस्ट

सपना गोयल और नृत्यांगना अंशिका को मिला सम्मान

फोटो लखनऊ, कार्यालय संवाददाता उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना ट्रस्ट की ओर से महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती माह पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेला सजी। सनातन धाम लॉन में कार्यक्रम में नृत्यांगना अंशिका त्यागी के दल द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम पर आधारित विभिन्न सतरंगी भाव नृत्यों की प्रस्तुतियां दी गईं। इस अवसर पर वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से वरिष्ठ समाज सेविका सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल और नृत्यांगना अंशिका त्यागी को अलंकृत भी किया गया। शची द्विवेदी, दिशा गुप्ता, सोनाली गौड़, अभय कुमार, विशाल गुप्ता और अरुण सोनकर ने मनभावन नृत्य कर प्रशंसा हासिल की।

कार्यक्रम का कुशल संचालन नीशू त्यागी ने किया। इस मौके पर सह-संयोजिका रत्ना अस्थाना ने बताया कि आधुनिक भारत के चिन्तक और आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानन्द सरस्वती ने ही सबसे पहले साल 1876 में स्वराज्य का नारा दिया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।