होलिका दहन पर जीवंत हुईं श्री कृष्ण की लीलाएं
Lucknow News - फोटो------ लखनऊ, संवाददाता। चौक कोतवाली स्थित श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में होलिका

फोटो------ लखनऊ, संवाददाता। चौक कोतवाली स्थित श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में होलिका दहन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बच्चों ने एक से बढ़कर एक होली के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर वृंदावन का दृश्य जीवंत कर दिया। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की प्रस्तुति देकर कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया। मंदिर के महंत विशाल गौड़ ने विधिवत पूजा अर्चना की। महंत ने कहा कि होली का त्योहार सद्भाव को बढ़ावा देने और पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है। ये लोगों को आपस में जुड़ने, खुशियां बांटने और कृतज्ञता व्यक्त करने का मौका प्रदान करते हैं। त्योहार न केवल रिश्तों को मजबूत करते हैं।
भाईचारे को बढ़ावा देते हैं, बल्कि परिवार और समुदाय के लोगों को एक साथ लाते हैं। यह हमारी संस्कृति का संरक्षण करने और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में भी सहायक हैं। इस मौके पर श्री कोतवालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय अग्रवाल, पार्षद अनुराग मिश्रा, अंकुर दीक्षित, शालू टंडन, आशीष दीक्षित, चंदन रस्तोगी, सुनील रस्तोगी, राजू ठाकुर, उमेश सोनी, श्रवण सिंह ठाकुर, आकाश गुप्ता आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


