Lucknow News: कला उत्सव में संस्कृति के रंग, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: बाराबंकी में जनपद स्तरीय कला उत्सव में छात्रों के व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कला और हूनर के महत्व पर बात की। कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं में छात्राओं ने उत्कृष्टता प्राप्त की। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

Lucknow News: कला उत्सव में संस्कृति के रंग, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Lucknow News: बाराबंकी। पुस्तकीय ज्ञान के साथ अपनी संस्कृति और कलाओं का संरक्षण विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को पूर्णता प्रदान करता है। कला और विभिन्न विधाओं को सीखना तथा उनकी प्रस्तुति विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता विकसित करता है। यह विचार जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने गुरुवार को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नगर में आयोजित जनपद स्तरीय कला उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के नियमों के तहत विद्यार्थियों के पूर्ण विकास के लिए आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम ईशान प्रताप सिंह, डीआईओएस अमिता सिंह, प्रधानाचार्या नंदिता सिंह और प्रधानाचार्य राधेश्याम ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया。

कार्यक्रम का उद्देश्य

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विद्यांशु शेखर झा ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि जीवन में किसी न किसी हॉबी का होना जरूरी है। यह दैनिक जिम्मेदारियों के बीच व्यक्ति को तनावमुक्त रखने और अगले दिन के लिए नई ऊर्जा देने में सहायक होती है।

प्रतिभागियों की सफलता

इन विद्यार्थियों ने मारी बाजी: शास्त्रीय एकल नृत्य में पीडी जैन इंटर कॉलेज टिकैतनगर की राधा प्रथम, जनता इंटर कॉलेज बदोसराय की महिमा कश्यप द्वितीय और रामेश्वर दास इंटर कॉलेज नेवाजगंज की कीर्ति तृतीय रहीं। शास्त्रीय एकल गायन में नूर मोहम्मद इंटर कॉलेज जैदपुर की सुमित्रा प्रथम, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बरौलीजाटा की साधना द्वितीय और सरस्वती विद्या मंदिर रामसनेहीघाट की महक तृतीय रहीं।

कलात्मक प्रदर्शन

हारमोनियम वादन में राजकीय इंटर कॉलेज नगर के आयुष सिंह तथा ढोलक वादन में रामेश्वर दास इंटर कॉलेज नेवाजगंज के प्रतिभागी ने प्रथम स्थान हासिल किया। स्थानीय शिल्प में आशीष चौरसिया प्रथम रहे। मूर्तिकला में आचार्य श्री चंद्रदेव इंटर कॉलेज फतेहपुर के अंजनेय पाठक प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज पोखरा के शिवा द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज अहमदपुर के विष्णु तृतीय रहे।

समूह प्रदर्शन

लोकनृत्य समूह में जीडीएलबी इंटर कॉलेज सदुल्लापुर की अंशिका व मुस्कान की टीम प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज पोखरा की समृद्धि व साधना दीक्षित की टीम द्वितीय और यूनियन इंटर कॉलेज रामनगर की मुस्कान शर्मा, अंशिका, नव्या व रेशमा की टीम तृतीय रही।

लोक संगीत समूह गायन में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नगर की महक, ईशा व अर्चिता प्रथम रहीं। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बरौलीजाटा की टीम द्वितीय और जनता इंटर कॉलेज बदोसराय की माहनूर, शालिनी, स्वालहीन व अलशिफा की टीम तृतीय रही।

चित्रकला में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की सुहानी मौर्य प्रथम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहपुर की रागिनी द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज निंदूरा की खुशनुमा तृतीय रहीं। कहानी वाचन में रामेश्वर दास इंटर कॉलेज नेवाजगंज की अनामिका व शीलू प्रथम और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सतरिख की चांदनी कुमारी व सोनम द्वितीय रहीं।

नाटक का प्रदर्शन

नाटक में जमील-उर-किदवई गर्ल्स इंटर कॉलेज की मुस्कान, खुशबू व खुशी शर्मा प्रथम, नूर मोहम्मद इंटर कॉलेज जैदपुर की उम्मे कशर व सपना द्वितीय तथा श्री खिलाड़ी दास इंटर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हसनपुर की काजल सिंह व मीना तृतीय रहीं। इस मौके पर कई विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦जनपद स्तरीय कला उत्सव का आयोजन कब हुआ?−
जनपद स्तरीय कला उत्सव का आयोजन गुरुवार को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नगर में हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: कला उत्सव में संस्कृति के रंग, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा