नृत्य, गीत और कृतियों से दिया विश्व शांति का संदेश
व्हाइट स्वान और सीएसआईआर-आईआईटीआर द्वारा 'सांझ' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नृत्य, गायन और वादन की प्रस्तुतियां दी गई। डॉ. अंजली निगम ने मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत की। पंडित जसराज की परंपरा से प्रेरित प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में कलाकारों ने शांति और सांस्कृतिक संवेदनशीलता का संदेश दिया।

विश्व शांति एवं स्थिरता को लेकर व्हाइट स्वान और सीएसआईआर-आईआईटीआर की ओर से सांझ शीर्षक से विशेष आयोजन किया गया। कैसरबाग स्थित सीएसआईआर परिसर में हुए कार्यक्रम में नृत्य, गायन, वादन की मनोरम प्रस्तुतियां देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अंजली निगम द्वारा तानपुरा संगत के साथ मंगलाचरण से हुआ। जिसमें ईशावास्य उपनिषद का श्लोक जो कि विश्व शांति का श्लोक है को प्रस्तुत किया किया। यह प्रस्तुति महान शास्त्रीय गायक पंडित जसराज की परंपरा से प्रेरित रहीं। वहीं डा. अंजली निगम ने गायन विशेष प्रस्तुतियां दी। इसके साथ ही लाडली, जगजीता, अमन, कल्याणी सभी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से तालियां अर्जित की।
व्हाइट स्वान एंथम की प्रस्तुति भी खास रही। जिसमें डा. अंजली निगम ने धवल खांडेकर एवं नील के साथ मिलकर रचा। नृत्य कलाकारों में रिया, हिमानी, मालिया, आयुषी, श्रेय, सोनाली, नजमा शामिल रहीं। इस आयोजन में डॉ. अंजली निगम की कलाकृतियाँ भी प्रदर्शित की गई। जिनमें कला एवं संगीत साधना में आध्यात्मिकता, शांति और सांस्कृतिक संवेदनशीलता का समावेश है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


