Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsCSIR-IITR Launches Earth 2025 Global Conference on Toxicology and Environmental Health
 स्वास्थ्य के प्रति जोखिम कम करने के लिए जुटे वैज्ञानिक

स्वास्थ्य के प्रति जोखिम कम करने के लिए जुटे वैज्ञानिक

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता सीएसआईआर-आईआईटीआर का अर्थ 2025 विषविज्ञान और पर्यावरणीय स्वास्थ्य के भविष्य की

Nov 12, 2025 04:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

सीएसआईआर-आईआईटीआर का अर्थ 2025 विषविज्ञान और पर्यावरणीय स्वास्थ्य के भविष्य की ओर अग्रसर कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को हुआ। सीएसआईआर-भारतीय विषविज्ञान अनुसंधान संस्थान, में यह कार्यक्रम 12 से 15 नवंबर 2025 तक “इमर्जिंग अप्रोचेज इन रिस्क एनालिसिस एंड ट्रांसलेशनल एस्पेक्ट्स ऑफ हेल्थ एंड एनवायरनमेंट (अर्थ)” विषय पर शुरू हुआ। जहां भविष्य में लोगों के स्वास्थ्य के प्रति पैदा होने वाले जोखिमों से निपटने के लिए इस चार दिवसीय वैश्विक वैज्ञानिक सम्मेलन में शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, नीति-निर्माताओं और उद्योग विशेषज्ञों जुटे। ताकि पर्यावरणीय विषविज्ञान, मानव स्वास्थ्य एवं सतत विकास के बीच के अंतर को कम करने वाले अत्याधुनिक नवाचारों पर विचार-विमर्श किया जा सके।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सम्मेलन में विविध वैज्ञानिक सत्र, मुख्य व्याख्यान, मौखिक एवं पोस्टर प्रस्तुतियाँ, तथा उद्योग–शैक्षणिक–वित्त पोषण एजेंसी बैठकें शामिल होंगी, जो ज्ञान के आदान-प्रदान और साझेदारी निर्माण के लिए एक सहयोगात्मक मंच प्रदान करेंगी। विषयगत सत्रों में निम्नलिखित का आयोजन किया जाएगा : सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरणीय विषविज्ञान: पर्यावरणीय प्रदूषकों और मानव स्वास्थ्य के बीच संबंधों पर केंद्रित रहा। डीमैट (डीईएमएटी) – विषविज्ञान सुविधा का विकास और प्रबंधन: टॉक्सिकोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर और क्षमताओं की स्थापना और ऑप्टिमाइजेशन पर जोर देना है। रेट (आरएटीई) – रिस्क अनालिसिस: तकनीकें और वर्तमान एवं उभरते जोखिम: स्वास्थ्य और पर्यावरणीय जोखिमों के मूल्यांकन और उन्हें कम करने के आधुनिक तरीकों पर केंद्रित। डिपटॉक्स (डीआईपीटीओसएक्स) – डिजिटल इंटरफेसेज़ एवं भविष्यसूचक विषविज्ञान: भविष्यसूचक विषविज्ञान के लिए एआई-आधारित उपकरणों और कम्प्यूटेशनल मॉडलों की खोज। अट्रैक्ट (एटीटीआरएसीटी) – विषविज्ञान में दक्षता के अनुसंधान उन्नयन के लिए एनालिटिकल टूल्स, टेक्निक्स और एसेज़, जो टॉक्सिकोलॉजिकल रिसर्च को आगे बढ़ाने वाली लेटेस्ट एनालिटिकल टेक्नोलॉजी और एसेज़ को दिखाते हैं। सम्मेलन का उद्घाटन 12 नवंबर 2025 को सीएसआईआर-आईआईटीआर लॉन में किया गया। इस दौरान आईआईटीआर के चेयरमैन ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान डा.भाष्कर नारायण भी मौजूद रहे प्रोफेसर बिकाश आर. पटनायक, क्लिनिकल डायरेक्टर, विज़ुअल इलेक्ट्रोफिज़ियोलॉजी, मैडिसन, अमेरिका द्वारा मुख्य व्याख्यान दिया गया। सत्र की अध्यक्षता डॉ. संजय कुमार, अध्यक्ष, कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (एएसआरबी), नई दिल्ली और डॉ. सी. आनंदरामकृष्णन, निदेशक, सीएसआईआर-राष्ट्रीय अंतर्विषयी विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी संस्थान तिरुवनंतपुरम ओर से की गई। यह आयोजन सीएसआईआर-आईआईटीआर के निदेशक डॉ. भास्कर नारायण के नेतृत्व में किया जा रहा है, जिनका मानना है कि “अर्थ 2025 का उद्देश्य एक बहुविषयी मंच तैयार करना है, जो वैज्ञानिक अनुसंधान, प्रौद्योगिकी और नीतियों को एकीकृत कर सतत स्वास्थ्य और पर्यावरणीय परिणामों को सुनिश्चित करे।” विश्वभर के प्रमुख अनुसंधान संस्थानों, विश्वविद्यालयों और उद्योगों की प्रतिभागिता के साथ, अर्थ 2025 वैज्ञानिक सहयोग के लिए एक जीवंत मंच के रूप में कार्य करने हेतु तत्पर है, जो सभी के लिए एक स्वस्थ पर्यावरण और सस्टेनेबल भविष्य के विजन को आगे बढ़ाएगा।