ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊडॉ. दिलीप कुमार उप्रेती को सम्मान

डॉ. दिलीप कुमार उप्रेती को सम्मान

राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान के वैज्ञानिक डॉ. दिलीप कुमार उप्रेती को प्रतिष्ठित भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी की फेलोशिप से सम्मानित किया गया...

डॉ. दिलीप कुमार उप्रेती को सम्मान
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊWed, 03 Jan 2018 08:09 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान के वैज्ञानिक डॉ. दिलीप कुमार उप्रेती को प्रतिष्ठित भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।

भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी की पुणे में आयोजित 83वीं वार्षिक बैठक में डॉ. दिलीप को सम्मानित किया गया। लाइकेन या शैक विज्ञान के क्षेत्र में पुरस्कार प्राप्त करने वाले डॉ. उप्रेती दूसरे भारतीय हैं। इसके पूर्व यह सम्मान उनके गुरु डॉ. डीडी अवस्थी को मिला था। उनके निर्देशन में ही डॉ. उप्रेती ने अपना कॅरियर इसी क्षेत्र को चुना। डॉ. उप्रेती ने भारतीय शैकों के सम्बंध में कई खोज कीं। शैकों में पर्यावरणीय प्रदूषण का आकलन, इमारतों को होने वाले नुकसान की जानकारी के अलावा जीव प्रतिरोधी नैनोयौगिकों के विकास में भी योगदान दिया। उन्होंने शैक की 100 अधिक नई प्रजातियों की खोज की और देश में 200 से अधिक शैक प्रजातियों की पहचान की। अब तक उनके 350 से अधिक शोधपत्र और 13 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें