ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊबहराइच : गांव से सटे तालाब में मगरमच्छों ने डाला डेरा 

बहराइच : गांव से सटे तालाब में मगरमच्छों ने डाला डेरा 

भगवानपुर के खालेपुरवा गांव के किनारे स्थित तालाब में मगरमच्छों का बसेरा है। आए दिन मगरमच्छ तालाब में कुलाचे भरते देखे जा रहे हैं। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। मगरमच्छ पकड़ने को लेकर कई बार जिम्मेदार...

बहराइच : गांव से सटे तालाब में मगरमच्छों ने डाला डेरा 
हिन्दुस्तान संवाद ,बहराइच। Sun, 20 May 2018 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

भगवानपुर के खालेपुरवा गांव के किनारे स्थित तालाब में मगरमच्छों का बसेरा है। आए दिन मगरमच्छ तालाब में कुलाचे भरते देखे जा रहे हैं। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। मगरमच्छ पकड़ने को लेकर कई बार जिम्मेदार अफसरों से फरियाद की गई, लेकिन संजीदगी न दिखाने से ग्रामीण बच्चों की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। जल्द से जल्द मगरमच्छ को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। 
हरदी क्षेत्र के खालेपुरवा में गांव के बाहर स्थित तालाब के पास रविवार को मवेशियों को चरा रहे थे। तभी उनकी नजर तालाब के किनारे मगरमच्छों पर पड़ी। बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों की भीड़ जुटती देख मगरमच्छ पानी में ओझल हो गए। गांव निवासी सर्वेश कुमार, राकेश मिश्रा, रामबहोरन मिश्रा, भोला अवस्थी, रमेशचंद्र मिश्रा व अन्य ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ दौरान कई मगरमच्छ पानी में बहकर आए थे। बाढ़ समाप्त होने के बाद मगरमच्छों ने तालाब में डेरा डाल दिया। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन मगरमच्छ तालाब के किनारे बैठे दिखाई पड़ते हैं। मगरमच्छ के दिखाई देने से लोग खौफजदा हैं। आबादी के निकट तालाब होने के चलते मगरमच्छ गांव में कभी भी आ सकते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मगरमच्छ अब तक कई कुत्तों के बच्चों भी अपना निवाला बना चुके हैं। पिछले छह माह से मगरमच्छ तालाब में रह रहे हैं। सूचना के बाद भी वनकर्मी संजीदगी नहीं दिखा रहे हैं। वनदरोगा अशोक मौर्या का कहना है कि जानकारी मिली है। कुछ दिन पूर्व टीम गांव पहुंची थी। उस समय मगरमच्छ नहीं दिखाई पड़े थे। जाल की व्यवस्था कर मगरमच्छों का पकड़ा जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें