
नकदी व मोबाइल चोरी
Lucknow News - सरोजनीनगर में चोरों ने अमौसी बाजार में एक घर से 20,000 रुपये नकद और मोबाइल चुराया। एक महिला ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया। वहीं, वेयरहाउस कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर पुलिस से...
सरोजनीनगर। थाना क्षेत्र के अमौसी बाजार में एक घर को निशाना बनाकर चोरों ने नकदी, मोबाइल पार कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरोजनीनगर क्षेत्र के अमौसी बाजार निवासी अमन गोस्वामी के मुताबिक 11 सितंबर की रात चोर छत के रास्ते उनके घर में घुस आए। उसके बाद चोरों ने अलमारी 20 हजार की नकदी, मोबाइल चोरी कर लिया। सुबह घटना की जानकारी हुई। उसके बाद तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों के जरिए जांच की जा रही है। महिला से मारपीट का मुकदमा दर्ज सरोजनीनगर।
थाना क्षेत्र के रानीपुर पिपरसंड गांव की महिला ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता राजकुमारी के मुताबिक 29 अप्रैल को वह गेहूं काटकर खेत से लौट रही थी। तभी गांव के ही कन्हैयालाल, रामखेलावन, जगदीश और ईश्वरदीन ने उससे गाली गलौज कर मारपीट की थी। जिससे उसे काफी चोटे आई थीं। उसने मंगलवार को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वेयर हाउस के कर्मचारियों ने पुलिस से की शिकायत सरोजनीनगर। थाना क्षेत्र के दरोगा खेड़ा स्थित एक वेयरहाऊस के कर्मचारियों ने वेतन भुगतान नहीं होने से नाराज होकर पुलिस से शिकायत की है। पीड़ितों में शामिल सौरभ कुमार रावत, संदीप कुमार, विपिन, मोहित रावत, आलोक, विभु सिंह आदि 20-25 कर्मचारियों ने बताया कि कमता स्थित एक कंपनी के जरिए उनको काम पर रखा गया था। पहले महीने की 12 तारीख तक वेतन मिल जाता था, लेकिन अब वेतन की मांग करने पर तारीखें बताई जाती हैं। पर भुगतान नहीं किया जाता। इससे वह लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। प्रबंधक ने रंगदारी मांगने और दीवार गिराने की पुलिस से की शिकायत सरोजनीनगर। क्षेत्र के पारसनाथ मेमोरियल एकेडमी के प्रबंधक राव अजीत सिंह ने मंगलवार को पुलिस से शिकायत की है, कि क्षेत्र के गहरू निवासी दो भाई संस्थान की निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल गिराने की धमकी देकर रंगदारी मांग रहे हैं। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। आरोप है कि मंगलवार दोपहर दोनों भाइयों ने 12 अन्य लोगों के साथ मिलकर बाउंड्री वॉल गिरा दी और कर्मचारियों को धमकी दी। फोन करके रंगदारी भी मांगी। इसको लेकर प्रबंधन ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




