ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊनशीला पदार्थ खिलाकर दिव्यांग का ई रिक्शा लूटा

नशीला पदार्थ खिलाकर दिव्यांग का ई रिक्शा लूटा

लखनऊ। निज संवाददाता

नशीला पदार्थ खिलाकर दिव्यांग का ई रिक्शा लूटा
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 21 Sep 2019 11:27 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। निज संवाददाता

चौक स्थित शाहमीना शाह मार्ग पर शुक्रवार सुबह बदमाशों ने दिव्यांग चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। फिर उसका ई रिक्शा लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की सूचना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।

मूलत: सुल्तानपुर के मुस्तफाबाद निवासी रामभूखल का बेटा राम नयन दिव्यांग है। एमए, बीएड करने के बाद राम नयन बेरोजगार रहे। राम नयन पारा के प्रसादीखेड़ा में किराए पर रहकर ई रिक्शा चलाते है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को एक युवक ने एक मरीज को ले चलने की बात कही। इस पर वह शाहमीना शाह स्थित अस्पताल आए। युवक ने कुछ देर लगने की बात कहते हुए उसे एक पत्ता चाट खाने के लिए दिया। चाट खाने के बाद वह बेहोश हो गए। उन्हें होश आया तो वह हजरतगंज में सड़क किनारे पड़े मिले। उनका ई रिक्शा और मोबाइल गायब था। आरोप है कि पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। राम नयन ने कई पुस्तकें भी लिखी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें