ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊचोरी के आठ वाहनों के साथ तीन गिरफ्तार

चोरी के आठ वाहनों के साथ तीन गिरफ्तार

bb

चोरी के आठ वाहनों के साथ तीन गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 14 Jun 2019 11:23 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। निज संवाददाता

काकोरी और पारा पुलिस ने चोरी के आठ वाहनों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

इंस्पेक्टर काकोरी प्रमोद कुमार मिश्र के मुताबिक जार्गस पार्क के पास बाइक सवार अनिल और गोविंद को पकड़ा गया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दुबग्गा स्थित कब्रिस्तान के पीछे से चोरी के वाहन मिले। आरोपियों का कहना है कि उन लोगों ने काकोरी, ठाकुरगंज, अलीगंज, मड़ियांव और जानकीपुरम से वाहन उठाए हैं। उधर, बुद्धेश्वर मंदिर के पास पुलिस ने बाइक सवार युवकों को रूकने का इशारा किया लेकिन वे भाग खड़े हुए। पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ा। उसका एक साथी भाग निकला। पकड़ा गया आरोपी ठाकुरगंज निवासी फैज है। जबकि उसका साथी कासिम भाग निकला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें