ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊफोटोग्राफर का शव मकान में मिला

फोटोग्राफर का शव मकान में मिला

ठाकुरगंज की आश्रयहीन कॉलोनी में फोटोग्राफर नूर हुजूर नकवी (32) अपने मकान में पड़ा मिला। दुर्गन्ध आने पर पुलिस ने दरवाजे को तोड़ा तो उसका शव फर्श पर पड़ा मिला। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट...

फोटोग्राफर का शव मकान में मिला
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 14 Jun 2019 10:43 PM
ऐप पर पढ़ें

ठाकुरगंज की आश्रयहीन कॉलोनी में फोटोग्राफर नूर हुजूर नकवी (32) अपने मकान में पड़ा मिला। दुर्गन्ध आने पर पुलिस ने दरवाजे को तोड़ा तो उसका शव फर्श पर पड़ा मिला। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह ज्ञात हो सकेगी।

पुलिस के मुताबिक आश्रयहीन कॉलोनी में रहने वाला नूर हुजूर फोटोग्राफी करता था। बाजारखाला में रहने वाले भाई राज नकवी ने पुलिस को सूचना दी कि उसके भाई के मकान से दुर्गन्ध आ रही है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे में उसका शव फर्श पर पड़ा था। कुछ दूर पर बिजली का नंगा तार पड़ा था। पुलिस ने आशंका जताई है कि नूर हुजूर की करंट लगने से मौत हुई है। बताया जा रहा है कि वह शराब का लती भी था और काफी अरसे अकेले रहता था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें