ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊमासूम बच्ची से दुराचार का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

मासूम बच्ची से दुराचार का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

रविवार दोपहर बाद तीन बजे की घटना।

मासूम बच्ची से दुराचार का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 31 Mar 2019 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

- बच्ची की शिकायत पर लोगों ने आरोपी को धुना

- पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके भेजा जेल

लखनऊ। हिन्दुस्तान संवाद

पीजीआई थानाक्षेत्र की वृंदावन योजना के एक अपार्टमेंट के सफाई कर्मी ने पांच साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश की। आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची बच्ची ने घटना की जानकारी घरवालों को दी। लोगों ने बच्ची की निशानदेही पर आरोपी को ढूंढ निकाला और पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वृंदावन योजना के सेक्टर-9 स्थित एक बहुमंजिला अपार्टमेंट में कई परिवार रहते हैं। देवरिया के मधना का रहने वाला 50 वर्षीय नरेन्द्र यादव अपार्टमेंट में सफाई कर्मी का काम करता है। रविवार दोपहर करीब 3 बजे पांच वर्षीय बच्ची अपार्टमेंट में खेल रही थी। इस दौरान नरेन्द्र बच्ची को बहला फुसला कर एकांत जगह पर ले गया, जहां उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए रेप की कोशिश की। बच्ची शोर मचाते हुए वहां से भाग आई और पिता को इसकी जानकारी दी। पिता ने अपार्टमेंट में रहने वाले अन्य लोगों को इसकी सूचना दी तो हड़कम्प मच गया। लोगों ने सभी कर्मचारियों को एकत्र करके उनकी शिनाख्त परेड कराई। बच्ची ने आरोपी सफाई कर्मी नरेन्द्र यादव को पहचान लिया। इसके बाद लोगों ने नरेन्द्र की जमकर धुनाई और पुलिस को सूचना देकर उसे हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर पीजीआई अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी नरेन्द्र निलमथा के विजय नगर में किराये पर रहता है और सफाई का काम करता है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेजा जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें