ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊवसीम रिजवी ने पाकिस्तान का झंडा जलाया

वसीम रिजवी ने पाकिस्तान का झंडा जलाया

- चेयरमैन वसीम रिजवी ने पाकिस्तान को दहशतगर्द बताया

वसीम रिजवी ने पाकिस्तान का झंडा जलाया
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 17 Jun 2018 08:17 PM
ऐप पर पढ़ें

- उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने रद्द की ईद की छुट्टी - चेयरमैन वसीम रिजवी ने पाकिस्तान को दहशतगर्द बताया लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के कर्मचारियों ने शनिवार को ईद की छुट्टी रद्द करते हुए ऑफिस में काम किया। इस दौरान बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने कर्मचारियों के साथ मिलकर पाकिस्तान का झंडा जलाया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये। उन्होंने पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा की फोटो भी जलाई और ईद का जश्न नहीं मनाने का ऐलान किया। वसीम रिजवी ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड में ईद की छुट्टी नहीं रहेगी। लिहाजा शनिवार दोपहर वह इंदिरा भवन स्थित बोर्ड के कार्यालय पहुंचे जहां अन्य कर्मचारी व उनके समर्थक उपस्थित रहे। दोपहर करीब एक बजे उन्होंने कर्मचारियों के साथ मिलकर पाकिस्तान के झंडे व आर्मी चीफ की फोटो को जलाया। इस दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। चेयरमैन वसीम रिजवी ने कहा कि जिस घर में मौत हो जाती है वहां ईद नहीं मनाई जाती। हाल में ही कश्मीर में एक जवान और पत्रकार को मार दिया गया। एक साल में 12 जवान शहीद हो गये। पाकिस्तान की इसी कायराना हरकत के खिलाफ वक्फ बोर्ड ने उसका झंडा जलाया गया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ ने रमजान के पाक महीने का भी एहतराम नहीं किया। वह सच्चे मुसलमान नहीं है तभी ऐसा किया। इसी के विरोध में उन लोगों ने ईद की छुट्टी रद्द करते हुए पाकिस्तान का झंडा जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। वसीम रिजवी ने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह बॉर्डर पर भी जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक के बदले 10 सिर की बात हुई थी। सब्र कर रहे थे, लेकिन अब एक के बदले 50 सिर ला सकते हैं। अगर जंग की जरूरत है तो हो जाये। पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकतों का करारा जवाब दिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें