ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊझोपड़ी में चल रहा था अवैध तमंचों का कारखाना

झोपड़ी में चल रहा था अवैध तमंचों का कारखाना

- आधा दर्जन निर्मित और अर्द्धनिर्मित असलहे बरामदलखनऊ। वरिष्ठ संवाददातागुड़म्बा में यूनिटी सिटी चौराहे के पास झोपड़ी में अवैध तमंचों का कारखाना चल रहा था। शुक्रवार रात पुलिस ने वहां छापेमारी करके एक...

झोपड़ी में चल रहा था अवैध तमंचों का कारखाना
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 11 Nov 2017 10:48 PM
ऐप पर पढ़ें

- आधा दर्जन निर्मित और अर्द्धनिर्मित असलहे बरामद

लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता

गुड़म्बा में यूनिटी सिटी चौराहे के पास झोपड़ी में अवैध तमंचों का कारखाना चल रहा था। शुक्रवार रात पुलिस ने वहां छापेमारी करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा बनाने के उपकरण और निर्मित व अद्र्घनिर्मित तमंचे बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी राजधानी समेत आसपास के इलाकों में अवैध तमंचे सप्लाई करता था।

एसआई सुजीत उपाध्याय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने शुक्रवार रात यूनिटी सिटी चौराहे के पास जाहिरापुर की ओर जाने वाले मार्ग के पास खाली प्लाट में बनी झोपड़ी में छापेमारी की। पुलिस झोपड़ी में दाखिल हुई तो वहां तमंचे बनाए जा रहे थे। इस पर पुलिस ने आरोपी सूजन अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान वहां .315 बोर के 3 और .312 बोर का एक तमंचा बरामद हुआ। इसके अलावा मौके से अर्द्धनिर्मित आधा दर्जन तमंचे, 7 स्प्रिंग, नाले, कारतूस खोखा, जिन्दा कारतूस और अवैध तमंचा बनाने के तमाम उपकरण भी बरामद हुए। इंस्पेक्टर राम सूरत सोनकर ने बताया कि आरोपी सूजन अली मूल रूप से आसाम में बरपेटा के बागवर का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वह राजधानी समेत आस-पास के तमाम इलाकों में तमंचा सप्लाई करता था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें