ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊश्रम विभाग की महिला कर्मचारी ने लगाई फांसी

श्रम विभाग की महिला कर्मचारी ने लगाई फांसी

विकासनगर के विष्णुपुरी कॉलोनी में श्रम विभाग की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी देवी कठेरिया (37) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट में मृतका ने मौत का जिम्मेदार खुद को ही ठहराया है।...

श्रम विभाग की महिला कर्मचारी ने लगाई फांसी
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 13 Aug 2017 09:45 PM
ऐप पर पढ़ें

विकासनगर के विष्णुपुरी कॉलोनी में श्रम विभाग की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी देवी कठेरिया (37) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट में मृतका ने मौत का जिम्मेदार खुद को ही ठहराया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, और आत्महत्या के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही ही। एसएसआई विकासनगर राजेंद्र सिंह ने बताया कि मूल रूप से बेला परसुआ, जनपद खीरी निवासी मान बहादुर कठेरिया पत्नी देवी कठेरिया व दो बच्चे जिन्नी और आदित्य के साथ विकासनगर के विष्णुपुरी कॉलोनी में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक मानबहादुर खाद्य एवं रसद विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। जबकि उसकी पत्नी देवी श्रम विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थी। शनिवार को मान बहादुर बच्चों के साथ गांव गया हुआ था। वहीं देवी घर पर अकेली थी। रविवार की दोपहर स्थानीय निवासी एक महिला देवी के घर गई जहां कमरे में देवी का शव पंखे और दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकता देख उसने पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देवी के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमे मृतका ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ही ठहराया है। वहीं पति ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पूर्व देवी के यूट्रेस का ऑपरेशन हुआ था, तभी से वह डिप्रेशन में रहती थी। वहीं कॉलोनी वालों ने जानकारी दी कि मृतका को सुबह देखा गया था। तब वह काफी खुश दिख रही थी। अचानक उसके सुसाइड करने से लोग स्तब्ध हैं। एसओ विकासनगर सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें