
ज्योति, अभिजीत ,क्रिकस्टार, एलीना और मेगाकी शानदार जीत
Lucknow News - ज्योति क्रिकेट क्लब, एलीना क्रिकेट क्लब, ग्लोबल स्टार क्रिकेट क्लब और अभिजीत सिन्हा क्रिकेट अकादमी ने 21वीं बाबू बनारसी दास क्रिकेट लीग में शानदार जीत दर्ज की। ज्योति ने डायमंड क्लब को, एलीना ने स्टार मॉन्टेसरी को, ग्लोबल स्टार ने रॉकॉन को और अभिजीत अकादमी ने आरकेबी क्लब को हराया।
ज्योति क्रिकेट क्लब, एलीना क्रिकेट क्लब ,ग्लोबल स्टार, अभिजीत सिन्हा क्रिकेट अकादमी, क्रिकस्टार क्रिकेट व मेगा टेंÑडस क्रिकेट ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 21वीं बाबू बनारसी दास क्रिकेट लीग के मुकाबलों में गुरुवार को जीत दर्ज कर पूरे अंक बटोरे। पुनीश की शानदार गेंदबाजी केएसीएफ अकादमी पर खेले गए मैच में ज्योति क्रिकेट क्लब ने डायमंड क्रिकेट क्लब को नो विकेट से हराया। डायमंड क्रिकेट अकादमी ने पहले खेलते हुए 17.1ओवर में ही 69 रन बना पायी। पुष्पेश सिंह ने सर्वाधिक 19 रन बनाए। ज्योति क्रिकेट क्लब से पुनीश सिंह ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। जवाब में ज्योति क्रिकेट ने 8.1 ओवर में एक विकेट खोकर 73 रन बनाये और जीत हासिल की।
-- अमृत लाल ने दिलाई जीत एलडीए ग्राउंड पर खेले गए मैच में एलीना क्रिकेट क्लब ने स्टार मॉन्टेसरी क्लब को सात विकेट पराजित किया। स्टार क्लब ने 36.2 ओवर में 176 रन बनाये। यश शर्मा 56 रन की पारी खेली। एलीना से साक्षम वर्मा ने पांच और अमृत लाल ने चार विकेट चटकाए। जवाब में एलीना क्रिकेट क्लब ने तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। मृथुल मेहता के 47 गेंद पर आठ चौके व तीन छक्के की मदद से 82 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ----------- अमर का हरफनमौला प्रदर्शन मैन ऑफ द मैच अमर चन्द्रा के (61 रन व दो विकेट) आलरांउडर प्रदर्शन के बाद राजवीर गोंड (चार विकेट) की घातक गेंदबाजी के बदौलत ग्लोबल स्टार क्रिकेट क्लब ने रॉकॉन क्लब को 102 रन से करारी शिकस्त दी। डीजीआई क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लोबल ने 33.5 ओवर में 207 रन का स्कोर खड़ा किया। अमर चंन्द्रा ने 54 गेंदों में छह चौके व तीन छक्के की मदद से 61 रन बनाए। रॉकॉन से तौफिक अंसारी ने छह विकेट लिए, जबकि अमित सिंह को दो विकेट मिले। जवाब में रॉकॉन की टीम 28.3 ओवर में 105 रन पर सिमट गई। ग्लोबल से राजवीर ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए जबकि अमर चन्द्रा को दो विकेट मिले। ------------- शिव की तूफानी बल्लेबाजी शिव अग्रहरि(110) के शानदार शतक के बाद आदित्य सिंह की कसी गेंदबाजी के दम पर अभिजीत सिन्हा क्रिकेट अकादमी ने आरकेबी क्रिकेट क्लब को 113 रन से करारी शिकस्त दी है। ब्लेज विल्लो गोसाईगंज में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिजीत अकादमी ने निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 350 रन बनाए। शिव अग्रहरि ने शानदार 110 रन की पारी खेली। जवाब में आरकेबी क्रिकेट क्लब ने 24.4 ओवर में 217 रन पर आलआउट हो गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




