
खेल----स्पोर्ट्स कॉलेज की पिच पर प्रिंस का राज
संक्षेप: Lucknow News - सी डिवीजन लखनऊ, संवाददाता। 21वीं बाबू बनारसी दास क्रिकेट सी डिवीजन के मुकाबलों में
सी डिवीजन लखनऊ, संवाददाता। 21वीं बाबू बनारसी दास क्रिकेट सी डिवीजन के मुकाबलों में गुरुवार को केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स क्लब, गुरुमान क्रिकेट अकादमी, फॉरेंसिस क्रिकेट क्लब, लखनऊ क्रिकेट अकादमी, गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, यूथ क्रिकेट क्लब, एसडीएस क्रिकेट अकादमी, आरबीएन ग्लोबल क्रिकेट क्लब, केवाई स्पोर्ट्स क्लब, नकवी स्पोर्टि्ंग, स्टैंडर्ड क्रिकेट क्लब ने अपने मुकाबले जीत कर पूरे अंक प्राप्त किये। स्पोर्ट्स कॉलेज ने ब्राइटवे को 309 रन से रौंदा। प्रिंस ने शतकीय पारी खेली। सिंड्रा क्रिकेट क्लब पर खेले गए मैच में केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स क्लब ने क्रिएटिव क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हरा दिया। क्रिएटिव के 119 रनों के जवाब में केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्पोर्ट्स क्लब ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की।

प्रथम गुप्ता ने पांच विकेट चटकाये। ब्लेज विलो गोसाईंगंज में खेले गए मैच में गुरुमान क्रिकेट अकादमी ने पैंथर्स क्रिकेट अकादमी को नौ विकेट से पराजित किया। पैंथर्स अकादमी 115 रन के योग पर सिमट गई। जवाब में गुरुमान ने एक विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। विकास पाण्डेय ने चार विकेट लिये। जन्मयजय का हरफनमौला प्रदर्शन सार क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गये मैच में फॉरेंसिस क्रिकेट क्लब ने डिवाइन क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हराया। डिवाइन के 191 रनों के जवाब में फॉरेंसिस ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जन्मयजय ने तीन विकेट लिये और 16 रनों की पारी खेली। एलडीए क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए मैच में लखनऊ क्रिकेट अकादमी ने मल्टी एक्टिविटी अकादमी को 6 विकेट से हरा दिया। मल्टी एक्टिविटी ने 187 रन बनाये। जवाब में लखनऊ अकादमी ने 190 रन बनाये और जीत दर्ज की। विजयी टीम से सिद्धार्थ शर्मा ने चार विकेट लिये। प्रिंस ने शतकीय पारी खेली गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान पर खेले गए मैच में कॉलेज टीम ने ब्राइटवे कॉलेज को 309 रनों के विशाल अंतर से शिकस्त दी। कॉलेज की ओर से प्रिंस ने 115 रन की शतकीय पारी खेली। हर्ष यादव ने 95, अभिषेक ने 69 और कन्हैया ने नाबाद 76 रन बनाये। जवाब में ब्राइट वे कॉलेज की टीम 88 रन योग पर आउट हो गई। आरआर स्टेडियम पर खेले गए मैच में यूथ क्रिकेट क्लब ने सेंट्रल क्रिकेट क्लब को 165 रनों के अंतर से हराया। बी डिवीजन के इस मैच में यूथ के 314 रनों के जवाब में सेंट्रल की टीम 149 रनों के योग पर ऑल आउट हो गई। यूथ की ओर से कुलदीप चौहान ने नाबाद 97 रन बनाये वहीं एम. खान ने छह विकेट लिये। स्पोर्ट्स गैलेक्सी क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए मैच में एसडीएस क्रिकेट अकादमी ने स्पोर्ट्स गैलेक्सी क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से हराया। एनडीबीजी खेल मैदान पर खेले गए मैच में आरबीएन ग्लोबल क्रिकेट क्लब ने सेंट एंस क्रिकेट अकादमी को नौ विकेट से मात दी। प्रियांशु ने बल्ले से दिखाया दम सूर्या क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में केवाई स्पोर्ट्स क्लब ने द्रोणा क्रिकेट अकादी को 73 रनों से पराजित किया। केवाई स्पोर्ट्स के 224 रनों के जवाब में द्रोणा की टीम 151 रन ही बना सकी। प्रियांशु ने 50 गेंदों में 74 रन बनाये। केएसीई ग्राउंड पर खेले गये मैच में नकवी स्पोर्टि्ंग ने तारिक क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराया। तारिक ने पहले बल्लेबाजी की और 151 रन बनाये। जवाब में नकवी ने 154 रन बनाये और जीत हासिल की। विजयी टीम से ए. कुमार नलिनी ने चार विकेट लिये। लार्ड बालाजी स्टेडियम पर खेले गए मैच में स्टैंडर्ड क्रिकेट क्लब ने यूपी रेंजर्स को 145 रनों से हरा दिया। स्टैंडर्ड के 251 रनों के जवाब में यूपी रेंजर्स की टीम आठ विकेट खोकर 106 रन का सफर तय कर सकी। विजयी टीम से कुशल यादव ने 60 गेंदों में 117 रन बनाये।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




