ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊआइसा नेता पर हमले की निन्दा

आइसा नेता पर हमले की निन्दा

प्रमुख संवाददाता- राज्य मुख्यालय भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) ने लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में दलित समुदाय से आने वाले आइसा नेता रतन सेन बादल पर एबीवीपी-समर्थित गुंडों द्वारा किये गये शारीरिक...

आइसा नेता पर हमले की निन्दा
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 03 Aug 2017 09:02 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रमुख संवाददाता- राज्य मुख्यालय भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) ने लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में दलित समुदाय से आने वाले आइसा नेता रतन सेन बादल पर एबीवीपी-समर्थित गुंडों द्वारा किये गये शारीरिक हमले की कड़ी निंदा की है। पार्टी राज्य स्थायी समिति (स्टैन्डिंग कमेटी) सदस्य अरुण कुमार ने इसे भगवा गुंडागर्दी बताते हुए हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की। कहा कि राज्य सरकार में लोकतंत्र की आवाज को बलपूर्वक दबाने की कोशिश हो रही है और दलितों को खास निशाना बनाया जा रहा है। कुछ समय पहले ऐपवा की राष्ट्रीय सचिव कविता कृष्णन पर भी एक कार्यक्रम के दौरान लविवि परिसर में एबीवीपी वालों ने हमले के साथ अभद्रता की थी। उसमें भी हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें