फर्जी दस्तावेजों से जमीन बेचने में पत्नी सहित दो पर केस
संक्षेप: Lucknow News - बीकेटी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच लखनऊ, संवाददाता।

बीकेटी इलाके में स्थित एक जमीन का कोर्ट में सुलहनामा होने के बाद भी पीड़ित के 65 लाख रुपये की संपत्ति हड़प कर फर्जी दस्तावेजों के सहारे पत्नी ने ही दूसरी महिला संग मिलकर बेच दिया। रुपये मांगने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने पत्नी सहित दो महिलाओं के खिलाफ बीकेटी थाने में कोर्ट के आदेश से एफआईआर दर्ज कराई है। गोमतीनगर विस्तार के वसंत खंड-4 निवासी संतोष कुमार भार्गव के मुताबिक जानकीपुरम सेक्टर-एच निवासी पत्नी अनुपम वर्मा के खिलाफ बीकेटी के रैथा स्थित जमीन को लेकर 2024 में वाद दायर किया था। इस वाद को लेकर दंपति के बीच 14 अप्रैल 2025 में कोर्ट में सुलह हो गई थी।
जिसमें तय हुआ था कि अनुपम वर्मा उक्त संपति को बेचकर उन्हें 65 लाख रुपये देंगी। लेकिन सुलह के बाद अनुपम ने जानकीपुरम के शिव विहार निवासी परिचित महिला कल्पना राठौर के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज की मदद से कम विक्रय मूल्य दिखाते हुए साजिश के तहत संपत्ति को 31 मई को 1.40 करोड़ रुपये में बेच दिया। संतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों ने 65 लाख रुपये भी नहीं दिए। रुपये मांगे तो अनुपम व कल्पना ने जान से मारने की धमकी दी। थाने में शिकायत के बाद भी सुनवायी नहीं हुई तो पीड़ित ने कोर्ट के आदेश से बीकेटी थाने में मुकदमा लिखाया है। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




