नानी की हत्या में शामिल युवक की समर्पण अर्जी खारिज

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

-एक माह से घर में लटक रहा ताला, पुलिस के हाथ अभी भी खाली लखनऊ,संवाददाता।

नानी की हत्या में शामिल युवक की समर्पण अर्जी खारिज

काकोरी इलाके में नानी की हत्या में शामिल प्रेमी नाती की समर्पण अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी है। हत्यारोपी अपने पूरे परिवार के साथ एक माह से फरार चल रहा है। आरोपी के घर में ताला लगा हुआ है। मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली है।काकोरी इब्राहिमगंज निवासी मनोज रावत की पत्नी शालिनी का प्रेम प्रसंग भांजे करन से चल रहा था। करन कुछ माह पहले सऊदी अरब से आया था। मनोज की मां शांति देवी की बीती 5 अप्रैल की रात अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में उन्नाव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।

जहां उनकी मौत हो गई थी। अगले दिन परिजनों ने महिला का शव गांव में ही दफना दिया था। शक होने पर पीड़ित ने पत्नी शालिनी से पूछताछ की। शव का पोस्टमार्टम कराने की बात शालिनी ने कबूला था कि उसने खाने में कीटनाशक पदार्थ खिलाकर सास शांति की हत्या की थी। भरी पंचायत में शालिनी ने अपना जुर्म कबूला। पुलिस ने 11 अप्रैल को कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया था। डीसीपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि आरोपित की तलाश में पुलिस टीम रिश्तेदारों व परिचितों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पुलिस टीमों ने हत्यारोपित के मिलने के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।