कोर्ट : यति नरसिंहानंद के विरुद्ध अर्जी पर कोर्ट में मांगी रिपोर्ट

Nov 20, 2025 10:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ, विधि संवाददाता। डासना देवी मंदिर गाजियाबाद के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद द्वारा एक धर्म

कोर्ट : यति नरसिंहानंद के विरुद्ध अर्जी पर कोर्ट में मांगी रिपोर्ट

लखनऊ, विधि संवाददाता। डासना देवी मंदिर गाजियाबाद के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद द्वारा एक धर्म विशेष और उसके धर्मावलंबियों के संबंध में की गई टिप्पणी को लेकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग वाली अर्जी पर सीजेएम हृषिकेश पांडे ने आगामी 5 दिसंबर को इंस्पेक्टर गोमती नगर से रिपोर्ट तलब की है। अदालत में दी गई है अर्जी में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि यति नरसिंहानंद द्वारा अपने विभिन्न संबोधनों में की गई टिप्पणियां सोशल मीडिया एवं इंटरनेट पर व्यापक रूप से वायरल है। अदालत में कहा गया है कि यह संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। ज्योत्सना सिंह ने बार एसोसिएशन को लिखा पत्र लखनऊ, विधि संवाददाता। सहायक शासकीय अधिवक्ता द्वारा वजीरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद अधिवक्ता ज्योत्सना सिंह ने सेंट्रल बार एसोसिएशन को पत्र लिखकर मामले में संज्ञान लेने एवं एडीजीसी धीरज सिंह के विरुद्ध करवाई करने की मांग की है। बार एसोसिएशन को भेजे गए पत्र में ज्योत्सना सिंह ने कहा है कि वह 18 नवंबर को एडीजे 7 की अदालत में उनके एक मुकदमे में सजा के प्रश्न पर सुनवाई होनी थी, जिसमें वह पीड़ित पक्ष की ओर से थी। आरोप लगाया गया है कि जब उन्होंने पीठासीन अधिकारी से अनुरोध किया कि उन्हें उच्च न्यायालय जाना है, तभी सरकारी वकील धीरज सिंह ने असभ्य भाषा का प्रयोग करते हुए गालीगलौज की। मेरे जूनियर अधिवक्ताओं से भी दुर्व्यवहार किया गया। धोखाधड़ी के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज लखनऊ। एलडीए से किसी अन्य को आवंटित ज़मीन को घोखाधड़ी से कूटरचित एवं फर्जी कागजात के आधार पर बेचने के मामले में आरोपी प्रदीप कुमार जायसवाल की अग्रिम जमानत अर्जी को एडीजे एकता सिंह ने खारिज कर दिया है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक रिपोर्ट सुशील कुमार ने गोमतीनगर थाने में दर्ज कराई थी। जिसमे कहा गया था वह जमीन खरीदने के लिए प्लाट देख रहे थे। इसी दौरान उन्हें सुशील मिश्रा तथा सूर्य प्रताप सिंह ने एक प्लॉट दिखाया और बताया कि यह प्लॉट प्रदीप कुमार जायसवाल का है। इसके बाद उसने 2023 में प्रदीप जायसवाल से 71 लाख रुपए में प्लाट खरीद लिया। बाद में पता चला कि उक्त प्लॉट को एलडीए ने आरोपी प्रदीप जायसवाल को आवंटित नहीं किया था और तीनो आरोपियों ने धोखाधड़ी करके जाली दस्तावेजों के आधार पर वादी को प्लॉट बेच दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।