ट्रेंडिंग न्यूज़

कोर्ट की खबरें

सीजेएम आनंद प्रकाश सिंह ने आल इंडिया मजलिसे इत्तेहाद

कोर्ट की खबरें
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 15 Dec 2018 08:37 PM
ऐप पर पढ़ें

सीजेएम आनंद प्रकाश सिंह ने आल इंडिया मजलिसे इत्तेहाद

मुस्लिम पार्टी से तेलंगाना विधान सभा के विधायक अकबरुद्दीन

ओवैसी के खिलाफ दाखिल मुकदमे की अर्जी पर थाना हजरतगंज से

रिपोर्ट तलब करने का आदेश दिया है। शनिवार को अदालत में

यह अर्जी वकील कृष्णकांत त्रिपाठी ने दाखिल की। उन्होंने

अपनी इस अर्जी में ओवैसी पर भारत के प्रधानमंत्री व यूपी के

मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करने का

आरोप लगाया है। साथ ही ओवैसी के खिलाफ इस मामले में

मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मामले की अगली सुनवाई

22 दिसंबर को होगी।

चिनहट से बरामद 605 तोते छोड़ने का आदेश

सीजेएम आनंद प्रकाश सिंह ने चिनहट इलाके से बरामद 605

तोतों को प्राकृतिकवास में छोड़ने का आदेश क्षेत्रीय वन

अधिकारी, कुकैरल, अवध वन प्रभाग, लखनऊ को दिया है। यह

भी आदेश दिया है कि इन तोतों को छोड़ते समय उनकी

वीडियोग्राफी भी कराई जाए। उन्होंने यह आदेश क्षेत्रीय

वनाधिकारी की अर्जी को मंजूर करते हुए दिया है।

बीते शुक्रवार को बीबीडी के सामने से दो अभियुक्तों को

गिरफ्तार कर इन तोतों का बरामद किया गया था। थाना चिनहट

में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर

अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

शनिवार को क्षेत्रीय वन अधिकारी ने अदालत में अर्जी दाखिल कर

बरामद तोतों को प्राकृतिकवास में छोड़ने की अनुमति

मांगी। कहा कि इन तोतों को उनके स्वस्थ जीवन एवं

स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिकवास में छोड़ना उचित होगा। लिहाजा

इसकी अनुमति दी जाए।

दुराचार के आरोपी को 10 साल की सजा

एडीजे अगस्त कुमार तिवारी ने दुराचार के एक मामले में दोषी

करार दिए गए अभियुक्त रामगोपाल उर्फ छोटू को 10 साल की सजा

सुनाई है। उन्होंने अभियुक्त पर 11 हजार का जुर्माना भी

ठोंका है। सरकारी वकील सुनील यादव के मुताबिक 13 सितंबर,

2015 को इस मामले की एफआईआर पीड़िता के पिता ने थाना

काकोरी में दर्ज कराई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें