ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: कई जोड़े परिणय सूत्र में बंधे 

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: कई जोड़े परिणय सूत्र में बंधे 

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत कन्याओं का सामूहिक विवाह मसकनवा कस्बे में सोमवार को धूमधाम से हुआ। सामूहिक विवाह समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, विधायक...

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: कई जोड़े परिणय सूत्र में बंधे 
1/ 2मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: कई जोड़े परिणय सूत्र में बंधे 
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: कई जोड़े परिणय सूत्र में बंधे 
2/ 2मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: कई जोड़े परिणय सूत्र में बंधे 
हिन्दुस्तान संवाद,छपिया (गोण्डा)। Mon, 01 Jul 2019 04:58 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत कन्याओं का सामूहिक विवाह मसकनवा कस्बे में सोमवार को धूमधाम से हुआ। सामूहिक विवाह समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, विधायक प्रभात वर्मा और विधान सभा प्रभारी श्रवण शुक्ला ने किया।
 श्री शास्त्री ने नव दाम्पत्य जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि सभी नव वर वधू का जीवन खुशियों से भरे और नये जीवन की शुरुआत पूरे मनोयोग के साथ करे। विधायक श्री वर्मा ने कहा कि सरकार की मंशा है कि गरीब परिवारों को हर प्रकार से सहायता दी जाए। 121 हिन्दू कन्याओं का पंडित रमेश द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक विवाह समारोह संपन्न कराया। 21 अल्पसंख्यक कन्याओं का मौलाना अब्दुल कादिर ने निकाह पढ़ाया। छपिया बभनजोत और मनकापुर आंशिक ब्लाक की कन्याएं शामिल रही। 
एसडीएम बीर बहादुर यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार, वी डी ओ उमा गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह, राजकुमार सिंह, श्रवण शुक्ला, दिनेश शुक्ल,अभिमन्यु पटेल, राकेश वर्मा विक्रम, अम्बुज पटेल, राजन सिंह, राम जी श्रीवास्तव, बब्बू पाण्डेय, सुधीर तिवारी, ठाकुर प्रसाद वर्मा, अजय तिवारी मधुर, मनीष पाण्डेय, कनिकराम वर्मा, इंदल प्रसाद, जैद, अम्बिका सोनी, अरूण शुक्ल, विजय शंकर सहित सैकड़ों लोग रहे।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें