माध्यमिक शिक्षा के आउट ऑफ स्कूल छात्रों की होगी गिनती

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- ब्लॉकों में गिनती कर एनआईओएस को भेजेंगे सूची लखनऊ, प्रमुख संवाददाता माध्यमिक शिक्षा

माध्यमिक शिक्षा के आउट ऑफ स्कूल छात्रों की होगी गिनती

माध्यमिक शिक्षा के आउट ऑफ स्कूल छात्रों की गिनती की जाएगी। सभी ब्लॉकों में अभियान चलाकर आउट ऑफ स्कूल विद्यार्थियों की पहचान की जाएगी। राजकीय माध्यमिक स्कूलों के प्राचार्य फिर इसे सत्यापित करेंगे और सूची राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) को भेजी जाएगी।राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने जिला विद्यालय निरीक्षकों व जिला परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि 25 जून तक आउट ऑफ स्कूल छात्रों की सूची तैयार कर भेजी जाए। ब्लॉकों में राजकीय माध्यमिक स्कूलों के प्राचार्य सूची का सत्यापन करेंगे और फिर जिला स्तर पर आउट ऑफ स्कूल छात्रों की सूची बनाई जाएगी।एनआईओएस को इसकी सूची भेजकर ऐसे आउट ऑफ स्कूल छात्रों को पत्राचार के माध्यम से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

तमाम किशोर बीच में पढ़ाई छोड़कर छोटे-मोटे काम-धंधे में लग जाते हैं। ऐसे में उनकी पढ़ाई बीच में ही छूट जाती है। फिर वह आगे पढ़ाई नहीं कर पाते। ऐसे में माध्यमिक शिक्षा विभाग इन छात्रों को पत्राचार के माध्यम से पढ़ाई कराने का अवसर दिलाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।