शुभम ने दो करोड़ से अधिक सिरप बोतलों से 800 करोड़ की कमाई की
Lucknow News - यह बोतलें पांच से सात गुना ज्यादा कीमतों पर बांग्लादेश सीमा तक गई शैली ट्रेडर्स

-यह बोतलें पांच से सात गुना ज्यादा कीमतों पर बांग्लादेश सीमा तक गई -शैली ट्रेडर्स के खातों में इनका लेन-देन मिला, यह लेन-देन कई दवा व्यापारियों के माध्यम से हुआ लखनऊ, विशेष संवाददाता कफ सिरप की तस्करी में मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल ने अपने पिता भोला के नाम पर खोली कम्पनी शैली ट्रेडर्स के जरिए 800 करोड़ रुपये की कमाई की। इस कमाई के लेन-देन के लिए कई फर्जी दस्तावेज लगाए गए। यह रकम कोडीन युक्त कफ सिरप की दो करोड़ 25 हजार से अधिक बोतलों की सप्लाई करने पर मिली। बांग्लादेश व नेपाल सीमा तक पांच से सात गुना तक इसकी कीमत वसूली गई।
इन सारे तथ्यों से जुड़े साक्ष्य भी जांच एजेन्सियों को मिल गए है। इस लेन-देन को कई जिलों के दवा व्यापारियों के खातों से किया गया। ईडी और एसआईटी सूत्रों का कहना है कि दवा व्यापारियों को इस रकम का कुछ हिस्सा ही दिया गया। बाकी रकम शुभम ही ले गया। इन 800 करोड़ रुपये के अलावा बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह, अमित टाटा और विभोर राणा समेत अन्य लोगों के जरिए भी शुभम की कमाई हुई। जांच एजेन्सियों का कहना है कि अब तक कई छोटे दवा व्यापारियों से पूछताछ में उनकी ज्यादा संलिप्तता न होने की बात सामने आई है। छोटे दवा व्यापारियों को फंसा लिया था जाल में खातों के लेन-देन के आधार पर जब जांच एजेन्सियों ने पूछताछ शुरू की तो कई छोटे दवा व्यापारियों ने बयान दिया कि उन लोगों ने सिर्फ परचिय और शैली ट्रेडर्स बड़ी एजेन्सियां समझ कर लेन-देन कर लिया। कोडीन सिरप प्रकरण के तूल पकड़ने पर उन्हें पता चला कि उनका इस्तेमाल किया गया। हालांकि इनमें से कई व्यापारियों ने बड़े लेन-देन के लिए कमीशन लिया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


